Bigg Boss 15 Weekend Ka Vaar: घर से बेघर हुईं मायशा अय्यर, दिवाली पर एक नहीं दो कंटेस्टेंट की होगी विदाई

Bigg Boss 15 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 15 वीकेंड का वार एपिसोड में आज सलमान खान और भाग्यश्री का रीयूनियन हुआ। वहीं, बिग बॉस 15 ओटीटी के दोस्त नेहा और प्रतीक आते ही एक दूसरे से भिड़ गए।

Neha Bhasin, Pratik Sehajpal
Ishaan Sehgal, Miesha Iyer 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 में आज वाइल्ड कंटेस्टेंट राकेश बापट और नेहा भसीन की एंट्री हुई।
  • नेहा भसीन ने आते ही प्रतीक सहजपाल को दूर रहने के लिए कहा।
  • शो में आज भाग्यश्री और सलमान खान का रीयूनियन हुआ।

मुंबई. बिग बॉस 15 वीकेंड का वार में आज दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट राकेश बापट और नेहा भसीन की एंट्री हुई। वहीं, 32 साल बाद फिल्म मैंने प्यार किया की एक्ट्रेस भाग्यश्री और सलमान खान का रीयूनियन हुआ है। इस हफ्ते मायशा अय्यर घर से बेघर हो गई हैं।

बिग बॉस 15 ओटीटी में नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल पार्टनर थे। हालांकि, मुख्य घर में दोनों की रिश्ते आते ही खराब हो गए हैं। दोनों ने एक दूसरे से कहा कि इस बार दोस्ती करना आसान नहीं होगा। नेहा ने कहा कि प्रतीक अपने पुराने गेम को दोहरा रहे हैं। इसके अलावा वह अब इस्तेमाल नहीं होना चाहती हैं। वहीं, नेहा प्रतीक को चेप कहती हैं। नेहा बताती हैं कि वह उसके कारण घर से बाहर ट्रोल हुई थीं। प्रतीक के घरवालों ने उनके बारे में काफी बुरा-भला कहा था। 

Neha Bhasin

इमोशनल हुईं शमिता शेट्टी 
राकेश बापट की एंट्री के बाद शमिता शेट्टी इमोशनल हो गईं। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। राकेश करण कुंद्रा से मिलते हैं और उन्हें, तेजस्वी प्रकाश को चिढ़ाते हैं। वह कहते हैं 'तेजरन कैसे हैं।' वहीं, कॉलर तेजस्वी प्रकाश से पूछते हैं कि उन्हें करण और शमिता शेट्टी के बॉन्ड से परेशानी तो नहीं है। तेजस्वी कहती हैं कि करण कुंद्रा उनके बॉयफ्रेंड नहीं है। तेजस्वी कह रही हैं कि वह अभी दोस्त हैं और एक दूसरे को समझ रहे हैं। 

सलमान- भाग्यश्री का रीयूनियन
वीकेंड का वार में आज सलमान खान और भाग्यश्री का भी रीयूनियन हुआ। भाग्यश्री अपने बेटे अभिमन्यु और सान्या मल्होत्रा की फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर को प्रमोट करने पहुंची थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

भाग्यश्री और सलमान खान ने फिल्म मैंने प्यार किया के कई हुक स्टेप किए। इसके अलावा दोनों ने मैंने प्यार किया की पॉपुलर अंताक्षरी भी गाई। शो के आखिरी में सलमान खान ने बताया कि मायशा अय्यर घर से बेघर हो गई हैं। सलमान खान ने बताया कि घर में रविवार को दूसरा एलिमिनेशन होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर