Bigg Boss 16: सलमान खान के शो में नजर आएंगी ये जानी मानी भोजपुरी सिंगर! अपने गानों से लूट चुकी हैं महफिल

Bigg Boss 16: सलमान खान का रिएलिटी शो बिग बॉस 16 शुरू होने से पहले ही काफी चर्चा में है। अब खबरें हैं कि इस सीजन में भी भोजपुरी इंडस्ट्री की सिंगर निशा पांडे इसमें नजर आ सकती हैं।

Salman Khan
Salman Khan 
मुख्य बातें
  • सलमान खान के शो बिग बॉस 16 को लेकर काफी चर्चा है।
  • खबरें हैं कि शो के इस सीजन में जानी मानी भोजपुरी सिंगर नजर आ सकती है।
  • जानें रिएलिटी शो बिग बॉस 16 से जुड़ी ये अपडेट।

बिग बॉस देश के सबसे चर्चित, बड़े और पसंदीदा रिएलिटी शोज में से एक है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। जल्द ही शो के अगले सीजन यानी बिग बॉस 16 की शुरुआत हो जाएगी। अगले सीजन को लेकर अब तक कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अब खबरें हैं कि शो के इस सीजन में भी भोजपुरी इंडस्ट्री से एक चेहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी उनके नाम पर मुहर नहीं लगी है।

Also Read: Bhojpuri Stars In Bigg Boss: इन भोजपुरी स‍ितारों ने ल‍िया ब‍िग बॉस में ह‍िस्‍सा- अक्षरा स‍िंह समेत पूरी ल‍िस्ट

किया गया है अप्रोच

खबरें हैं कि बिग बॉस 16 के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस निशा पांडे को अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी उनके नाम पर मुहर नहीं लगी है। ईटाइम्स की खबर के मुताबिक इस हफ्ते उनके साथ मीटिंग कर सब तय किया जाएगा। ईटाइम्स की खबर के मुताबिक एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'निशा भोजपुरी इंडस्ट्री की एक प्रतिभाशाली गायिका हैं और वह शो में एंटरटेनमेंट लाएंगी। उन्होंने वर्चुअली अपने सभी राउंड क्लीयर कर दिए हैं और अब निर्माताओं ने उन्हें बिहार से मुंबई में मीटिंक के लिए बुलाया है। अगर चीजें ठीक होती हैं, तो इस हफ्ते बैठक होगी और वो शो साइन कर सकती हैं।'

अखिलेश यादव के लिए गाया था ये गाना

निशा कई मशहूर भोजपुरी गाने गा चुकी हैं जिसमें ऐ रजाऊ पतर हो जाईबा और यार मजा लेला जैसे गाने गाए हैं। इसके अलावा वो उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने 'यूपी में अखिलेश जी का झंडा जब लहराएगा' गाया था। मालूम हो इसके अलावा एक्ट्रेस व सांसद नुसरत जहां का नाम भी शो के प्रतिभागी के तौर पर सामने आ रहा है। बता दें कि नुसरत  एक्ट्रेस व सांसद नुसरत जहां पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से सांसद हैं।

Also Read: सलमान खान के शो का हिस्सा बनेंगी एक्ट्रेस - सांसद नुसरत जहां? सामने आई ये जानकारी

ये भोजपुरी सितारे भी आ चुके हैं नजर

बिग बॉस में यह पहली बार नहीं होगा जब कोई भोजपुरी चेहरा शो में नजर आएगा। इससे पहले भोजपुरी इंडस्ट्री के कई लोग इस शो का हिस्सा बन चुके हैं जिसमें मोनालिसा, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), खेसारी लाल यादव, संभावना सेठ, मनोज तिवारी, रवि किशन और अक्षरा स‍िंह के नाम शामिल हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर