Kumkum Bhagya एक्टर से Bhojpuri सेंसेशन और बॉलीवुड सिंगर तक, Bigg Boss OTT के लिए कंफर्म हुए ये 10 कंटेस्टेंट

Bigg Boss 15 OTT contestants List With Photos: करण जौहर की मेजबानी में आज से बिग बॉस 15 ओटीटी की शुरुआत हो रही है। प्रीमियर से पहले जानें शो में आ रहे 10 कंटेस्टेंट की डिटेल...

Bigg Boss OTT contestants Name List With Photos| Bigg Boss OTT Contestants Akshara Singh Zeeshan Khan To Millind Gaba| Karan Johar show BB 15| Bigg Boss OTT के लिए कंफर्म 10 कंटेस्टेंट|
बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट। 
मुख्य बातें
  • इस बार बिग बॉस वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वूट पर प्रसारित होगा।
  • बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जानने के लिए दर्शक काफी बेताब हैं।
  • जानें करण जौहर की मेजबानी वाले बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट लिस्ट।

दर्शकों का पसंदीदा रियलिटी शो बिग बॉस इस साल एक ट्विस्ट के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर बिग बॉस के ओटीटी संस्करण की मेजबानी करेंगे। इस बार बिग बॉस वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वूट पर प्रसारित होगा। यह टेलीविजन पर प्रसारित होने से पहले छह सप्ताह तक ओटीटी पर चलेगा। बाद में टीवी पर सुपरस्टार सलमान खान शो को होस्ट करेंगे। वहीं बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जानने के लिए दर्शक काफी बेताब हैं। तो चलिए जानते हैं करण जौहर की मेजबानी वाले बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट लिस्ट के बारे में...

जीशान खान
कुमकुम भाग्य अभिनेता जीशान खान उस समय सुर्खियों में आए जब उन्होंने बाथरोब में फ्लाइट पकड़ने की कोशिश की। अभिनेता ने दावा किया था कि यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल होने का उनका प्रयास था, हालांकि उन्हें गोवा हवाई अड्डे के अधिकारियों ने विफल कर दिया था। वायरल वीडियो के कारण वो बिग बॉस ओटीटी हाउस में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जीशान खान ने एक्टिंग की शुरुआत एक लोकप्रिय टीवी शो 'कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान' से वर्ष 2015 में की थी। बाद में उन्हें 'परवरिश' शो के दूसरे सीजन में देखा गया था। आखिरी बार उन्हें कुमकुम भाग्य में आर्यन खन्ना के रूप में देखा गया था।

नेहा भसीन
करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस ओटीटी की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट नेहा भसीन रही हैं। विवादास्पद घर में रहने के बारे में बात करते हुए, उन्होंने बताया, 'मेरे प्रशंसक मुझे देख पाएंगे और खुश हो जाएंगे। जो मेरे प्रशंसक नहीं हैं या अभी तक मेरे प्रशंसक नहीं बन पाए हैं।' नेहा ने जग घूमया, स्वैग से स्वागत और 'धुंकी' जैसी हिट सॉन्ग गाए हैं।

मिलिंद गाबा
पंजाबी गायक और अभिनेता मिलिंद गाबा बिग बॉस ओटीटी में अपने व्यक्तित्व से प्रशंसकों का मनोरंजन करेंगे। हालांकि चैनल ने उनके प्रवेश के बारे में कोई प्रोमो या आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की है। लेकिन मिलिंद के विवादास्पद रियलिटी शो का हिस्सा होने की संभावना है। मिलिंद गाबा ने अपने पंजाबी सिंगल्स से प्रसिद्धि हासिल की और मल्टी स्टारर फिल्मों 'वेलकम बैक' और 'हाउसफुल 3' में हिट बॉलीवुड गाने दिए हैं।

अक्षरा सिंह
बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट में भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह भी शामिल होने जा रही हैं। अक्षरा सिंह को इससे पहले भी इस शो का ऑफर आ चुका है लेकिन अब एक्ट्रेस ने हामी भरी है। अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों का एक बड़ा नाम है। एक्ट्रेस के साथ-साथ अक्षरा सिंह एक सिंगर भी हैं। आपको बता दें कि रवि किशन, मनोज तिवारी, खेसारीलाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ और मोनालिसा जैसे भोजपुरी एक्टर इस शो का हिस्सा हो चुके हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@voot)

दिव्या अग्रवाल

दिव्या पहले से ही रियलिटी शो की दुनिया में एक लोकप्रिय नाम है। वह पहले ही एमटीवी स्प्लिट्सविला और ऐस ऑफ स्पेस में भाग ले चुकी हैं। अब दिव्या बिग बॉस में नजर आएंगी। दिव्या ने बिग बॉस-11 कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा के साथ अपने विवादित संबंधों के कारण सुर्खियां बटोरीं। फिलहाल वह खतरों के खिलाड़ी 11 के वरुण सूद को डेट कर रही हैं।

राकेश बापट
टीवी इंडस्ट्री का एक और लोकप्रिय नाम राकेश बापट (उर्फ राकेश वशिष्ठ), बिग बॉस ओटीटी में नजर आएंगे। अभिनेता ने टेलीविजन की दुनिया में प्रवेश करने से पहले तुम बिन और दिल विल प्यार व्यार जैसी फिल्मों से अपनी जर्नी शुरू की थी। उन्हें सात फेरे, होंगे जुदा ना हम, क़ुबूल है और तू आशिकी में देखा गया था। 2019 में, उन्होंने अपने प्रशंसकों को चौंका दिया जब उन्होंने शादी के 7 साल बाद अपनी पत्नी रिधि डोगरा से अलग होने की घोषणा की। राकेश ने कहा था कि फैसला आपसी सम्मान और एक दूसरे की परवाह से लिया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@voot)

निशांत भट्ट
बिग बॉस-15 में निशांत भट्ट भी हिस्सा लेंगे। निशांत एक डांस कोरियोग्राफर हैं और वो पहले झलक दिखलाजा, नच बलिए और सुपर डांसर जैसे कई रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं। निशांत बिग बॉस का हिस्सा बनते हैं तो ऐसा पहली बार होगा जब कोई कोरियोग्राफर इस रियलिटी शो का हिस्सा बनेगा। 

प्रतीक सहजपाली
लव स्कूल 3 और ऐस ऑफ स्पेस के बाद प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 के साथ अपनी किस्मत आजमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऐसी अफवाहें थीं कि प्रतीक को पिछले साल बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में प्रवेश करना था क्योंकि उनकी पूर्व प्रेमिका पवित्रा पुनिया शो में थीं। अब नए सीजन में प्रतीक आने के लिए पूरी तैयार हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@pratiksehajpal)

रिद्धिमा पंडित​
टीवी की दुनिया में 'बहू हमारी रजनी कांत' शो से डेब्यू करने वाली रिद्धिमा पंडित टीवी जगत का जाना-पहचाना नाम रही हैं। अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने के अलावा, डीवा ने राघव जुयाल के साथ डांस प्लस के एक सीजन की भी मेजबानी की है। उन्होंने रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा लिया था। 

करण नाथ 
करण ने बॉलीवुड फिल्मों जैसे पागलपन, सस्श... और ये दिल आशिकाना में अभिनय किया है। अब बिग बॉस के घर में करण अपना जादू चलाते नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर