विवादों से विवादित शो Bigg Boss OTT तक, Akshara Singh ऐसे बनीं भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेस

Akshara Singh Bigg Boss OTT: भोजपुरी स‍िनेमा की जानी मानी अदाकारा अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह अक्‍सर व‍िवादों को लेकर चर्चा में रहती हैं।

Akshara Singh Bigg Boss OTT
Akshara Singh Bigg Boss OTT 
मुख्य बातें
  • अदाकारा अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में नजर आ रही हैं।
  • उनकी बिग बॉस ओटीटी में एंट्री से भोजपुरी सिनेमा के चाहने वाले काफी खुश हैं।

Bigg Boss OTT fame Bhojpuri Actress Akshara Singh Profile: भोजपुरी स‍िनेमा की जानी मानी अदाकारा अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में नजर आ रही हैं। बिग बॉस ओटीटी का प्रीमियर 8 अगस्‍त को किया गया और अक्षरा सिंह की झलक फैंस को दिखाई दी। अक्‍सर विवादों में रहने वाली अक्षरा सिंह को इस विवादित शो में देखकर उनके फैंस काफी उत्‍साहित हैं। भोजपुरी अदाकारा की बिग बॉस ओटीटी में एंट्री होने से भोजपुरी सिनेमा के चाहने वाले काफी खुश हैं। हालांकि अक्षरा सिंह ने पहले हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी बिग बॉस का हिस्‍सा बनी थीं। 

रितेश पांडे से हो चुका है विवाद 

अक्षरा सिंह सिंगर रितेश पांडे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। यह मामला काफी तूल लिया था। अक्षरा ने रितेश पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने तक का आरोप लगाया था। अक्षरा सिंह को बेबाक अंदाज वाली अदाकारा कहा जाता है। वह जो मन में आता है करती हैं और कभी समाज के किसी तरह के आरोप से नहीं डरती हैं। रितेश पर अक्षरा सिंह ने आरोप लगाए लेकिन एक समय था जब रितेश पांडे के साथ उनके संबंध काफी अच्छे थे। 

पवन सिंह पर लगाए आरोप

पवन सिंह की दूसरी शादी के बाद भी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को डेट करने लगे थे। इस बात को अक्षरा ने भी कबूल किया था कि वो दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन जब बात खराब हुई तो अक्षरा ने सर्वाजनिक तौर पर उनसे अलग होने की बात कही थी। अक्षरा ने कभी किसी बात को छिपाया नहीं। पवन सिंह कुछ ही दिनों में अक्षरा सिंह के इतने बड़े दुश्मन बन गए कि उन्होंने अदाकारा करियर बर्बाद करने की कोशिश भी शुरू कर दी। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज कराया था। साथ ही पुलिस ने आईटी एक्‍ट 66 (A), 66 (E) और 67 के तहत भी मामला दर्ज किया था।

अक्षरा सिंह की फैमिली फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी है। उनकी मां नीलिमा सिंह भोजपुरी की सबसे सख्त सास के किरदार में दिखती रही हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सर्वाधिक लोकप्रिय और सर्वाधिक फीस लेने वाली अदाकारा हैं। उनकी दीवानगी फैंस में बॉलीवुड अदाकाराओं जैसी ही है। वह एक साल में कई कई फ‍िल्‍मों में काम करती हैं। अक्षरा ने दिग्‍गज एक्‍टर और वर्तमान में गोरखपुर से सांसद रवि किशन के साथ साल 2010 में डेब्‍यू किया था। उनकी पहली फ‍िल्‍म थी सत्‍मेव जयते। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर