BB OTT फेम Urfi Javed का एयरपोर्ट लुक देख घूम जाएगा सिर, क्रॉप टॉप के नीचे अंडरगारमेंट फ्लाॅन्ट करती आईं नजर

Urfi Javed get Trolled for her Clothes: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने कपड़ों के वजह से ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। उर्फी जावेद के एयरपोर्ट लुक ने लोगों को काफी हैरान कर दिया है।

Urfi javed airport, urfi javed airport look, urfi javed at mumbai airport, urfi javed denim crop top, urfi javed crop top look, urfi javed in crop top at airport, urfi javed, urfi javed instagram, urfi javed bigg boss, urfi javed news,
Urfi Javed  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अपने कपड़ों की वजह से उर्फी जावेद हुईं ट्रोल।
  • डेनिम क्रॉप टॉप के नीचे अंडरगारमेंट फ्लाॅन्ट करती आईं नजर।
  • सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर लताड़ा।

Urfi Javed get Trolled for her Clothes: बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन खबरों में छाई रहती हैं। बिग बॉस ओटीटी में अपनी जगह बनाने और एलिमिनेट होने के बाद उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। मगर, एक बार फिर वह कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बन चुकी हैं। इस बार ऊर्फी जावेद का खबरों में बने रहने का कारण कुछ और नहीं बल्कि उनका एयरपोर्ट लुक है। दरअसल, हाल ही में उर्फी जावेद को एयरपोर्ट के पास स्पाॅट किया गया था। जहां, ऊर्फी जावेद के एयरपोर्ट लुक ने हर एक इंसान को हैरान कर दिया था। अपने कपड़ों की वजह से उर्फी जावेद ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। वायरल फोटोज और वीडियोज पर लोग उन्हें जमकर लताड़ रहे हैं।

अजीबोगरीब कपड़ों में नजर आईं उर्फी जावेद

हाल ही में उर्फी जावेद को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया था। जब वह बाहर आईं तब पपराजी ने उन्हें घेर लिया। मगर उर्फी जावेद से ज्यादा उनके कपड़ों ने सबको आकर्षित किया था। उर्फी जावेद का एयरपोर्ट लुक देखकर सब हैरान हो गए थे।‌ उनके हाथ में एक सूटकेस था और वह एक अजीबोगरीब डेनिम क्रॉप टॉप पहनकर अपने अंडरगारमेंट्स को फ्लाॅन्ट कर रही थीं। इस डेनिम क्रॉप टॉप के नीचे से उनका ब्रा साफ नजर आ रहा था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

जमकर ट्रोल हुई एक्ट्रेस

उर्फी जावेद का एयरपोर्ट लुक देखने के बाद हर एक सोशल मीडिया यूजर का माथा भन्ना गया था। जिसके बाद कई यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और बुरी तरह से लताड़ा। कई यूजर्स ने कमेंट करके उनके एयरपोर्ट लुक का मजाक भी उड़ाया। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है क्रॉप टॉप का कपड़ा खत्म हो गया था'। दूसरे यूजर ने एक्ट्रेस का मजाक उड़ाते हुए यह सवाल पूछा कि क्या उनके कपड़े को चूहे ने कुतर दिए थे। वहीं, एक और यूजर ने तो यह तक कह दिया था कि जिनके पास पुराने कपड़े हैं वह उर्फी जावेद को दे आएं। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर