पहली बार सामने आया सुष्मिता सेन की भतीजी का चेहरा, भाभी चारू असोपा ने शेयर की बेटी जियाना सेन की फोटोज

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई- भाभी राजीव सेन और चारू असोपा पिछले साल नवंबर में पेरेंट्स बने थे और उनके घर बेटी जियाना का जन्म हुआ था। जियाना के जन्म के तीन महीने बाद उन्होंने बेटी का चेहरा दिखाया है।

Charu Asopa and Husband Rajeev Sen
Charu Asopa and Husband Rajeev Sen 
मुख्य बातें
  • पहली बार सामने आया सुष्मिता सेन की भतीजी जियाना सेन का चेहरा।
  • चारू असोपा ने शेयर कीं बेटी की तस्वीरें।ौ
  • मालूम हो कि चारू असोपा और राजीव सेन 01 नवंबर, 2021 को पेरेंट्स बने थे।

मेरे अंगने में फेम टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा और उनके पति राजीव सेन तीन महीने पहले एक बेटी के पेरेंट्स बने थे जिसका नाम उन्होंने जियाना सेन रखा था। बच्ची के जन्म से लेकर अब तक उन्होंने बच्ची का चेहरा छिपाए रखा था, लेकिन अब उसका चेहरा दिखा दिया है। 

चारू ने किया ये पोस्ट

जियाना आज (01 फरवरी, 2022) तीन महीने की हो गई हैं और इस मौके पर चारू ने बेटी के साथ फोटोज शेयर करते हुए उसका चेहरा दिखा दिया। उन्होंने जियाना के साथ तीन फोटोज शेयर की हैं जिनमें वो काफी क्यूट लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर चारू ने लिखा, 'तीसरे महीने का जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान। मैं तुम्हें दुनिया की हर चीज से ज्यादा प्यार करती हूं।'

मालूम हो कि जियाना का जन्म 01 नवंबर, 2021 को हुआ था और तब से अब तक चारू - राजीव ने कई बार बेटी की फोटोज शेयर कीं लेकिन किसी में भी उनका चेहरा नहीं दिखाया था। बेटी के जन्म के बाद राजीव ने फोटो पोस्ट कर फैंस को यह खुशखबरी देते हुए लिखा था, 'हमारे घर बच्ची का जन्म हुआ है। चारू ठीक और फिट है.. मुझे अपनी पत्नी पर गर्व है कि वो आखिरी तक मजबूत बनी रही। आप सबकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद .. भगवान का शुक्र है।'

बता दें कि चारू असोपा और राजीव सेन ने साल 2019 में जून महीने में गोवा में धूमधाम से शादी की थी। शादी के बाद एक समय ऐसा आया जब उनके रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। चारू ने इंस्टाग्राम से अपने नाम में से 'सेन' सरनेम हटा दिया था। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया और चारू, राजीव ने इंस्टाग्राम से अपनी शादी की सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं। राजीव ने चारू के बारे में कहा था कि ब्रेनवॉश किया जा रहा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर