KBC 12: ‘मेरे हाथ कांप रहे हैं’- 1 करोड़ रुपए के इस सवाल पर छवि कुमार ने बंद किया खेल

गाजियाबाद में अंग्रेजी पढ़ाने वाली छवि कुमार कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन में 50 लाख रुपए जीतने वालीं पहली प्रतियोगी बन गई हैं। उन्होंने 1 करोड़ रुपए के सवाल पर खेल बंद करने का फैसला किया।

Chhavi Kumar in KBC
1 करोड़ के सवाल पर छवि कुमार ने खत्म किया खेल 
मुख्य बातें
  • केबीसी-12 में 50 लाख जीतने वालीं पहली प्रतियोगी बनीं गाजियाबाद की छवि कुमार
  • 1 करोड़ के सवाल पर खेल छोड़ने का किया फैसला
  • यहां जानिए क्या था कौन बनेगा करोड़पति में करोड़पति बनाने वाला वो सवाल

मुंबई: कौन बनेगा करोड़पति 12 का रोमांच लगातार दर्शकों के बीच बढ़ता ही चला जा रहा है। मौजूदा सीज़न में देश के कई हिस्सों से प्रतियोगी आए और बड़ी मात्रा में राशि भी जीती जबकि कुछ को कम ही राशि में संतोष करना पड़ा। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जा रहे क्विज़ शो के 29 अक्टूबर के एपिसोड ने अपने आप में बेहद खास था, क्योंकि गाजियाबाद की एक महिला प्रतियोगी और अंग्रेजी शिक्षक ने एक करोड़ रुपए के सवाल का सामना किया और 12वें सीजन में 50 लाख रुपए जीतने वालीं पहली कंटेस्टेंट बनीं।

क्या था 1 करोड़ रुपए का सवाल:
50 लाख रुपए जीतने के बाद छवि कुमार ने 1 करोड़ रुपए के सवाल को जोखिम भरा पाकर और खेल छोड़ने का फैसला किया। आइए आपको करोड़पति बनाने वाले उस सवाल के बारे में बताते हैं:

सवाल: किस ग्रीक देवी के नाम पर 2024 तक चंद्रमा पर पहली महिला और अगले आदमी को उतारने के अमेरिकी अंतरिक्ष कार्यक्रम का नाम रखा गया है?
विकल्प: ए) रिया बी) नेमसिस सी) एफ़्रोडाइट डी) आर्टेमिस।

सही उत्तर था: d) आर्टेमिस।

जब छवि से जवाब का अनुमान लगाने के लिए कहा गया, तो उन्होंने ए) रिया को चुना, जोकि सही जवाब नहीं था। अगर उन्होंने खेल न छोड़कर इस सवाल का जवाब दिया होता तो वह 3.20 लाख रुपए पर आ जातीं और लगभग 47 लाख रुपए का नुकसान हो जाता।

भारतीय वायु सेना अधिकारी की पत्नी छवि ने सूझबूझ के साथ खेल में शानदार प्रदर्शन किया। 6.40 लाख रुपए के सवाल पर, उनकी सारी लाइफ लाइन उपयोग हो चुकी थीं। उन्होंने बिना किसी मदद के 12.50 लाख रुपए, 25 लाख रुपए और 50 लाख रुपए के सवालों का सही जवाब दिए। बिग बी भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे। उन्होंने  कठिन सवालों के धैर्य और जागरूकता के साथ सोच समझकर जवाब दिए और एक बड़ी राशि जीतने में सफल रहीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर