Koffee With Karan 7: दीपिका पादुकोण नहीं होंगी इस सीजन का हिस्सा, जानें एक्ट्रेस ने क्यों किया शो में आने से इंकार?

करण जौहर के टॉक शो के नए सीजन यानी 7वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। शो के इस सीजन में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण शामिल नहीं होंगी। जानें क्या है वजह?

Karan Johar and Deepika Padukone
Karan Johar and Deepika Padukone 
मुख्य बातें
  • करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण के सीजन 7 की शुरुआत हो चुकी है।
  • शो के इस सीजन में दीपिका पादुकोण नजर नहीं आएंगी।
  • जानें एक्ट्रेस ने शो में शामिल होने से क्यों किया इंकार।

करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण की शुरुआत हो चुकी है। ये शो का सातवां सीजन चल रहा है जिसे अब तक के सभी सीजन की तरह ही काफी पसंद किया जा रहा है। शो में बॉलीवुड के नामी एक्टर्स आते हैं और अपनी पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करते हैं। कई बार यह शो चर्चा का विषय भी बन जाता है। लेकिन बता दें कि शो के इस सीजन में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर नहीं आएंगी। 

Also Read: कॉफी विद करण सीजन 7 के पहले एपिसोड में रणवीर ने खोले बेडरूम सीक्रेट, बताया कैसी रही सुहागरात

शो में नहीं दिखेंगी दीपिका?

ईटाइम्स की खबर के मुताबिक दीपिका शो के इस सीजन का हिस्सा नहीं होंगी। खबर के मुताबिक दीपिका को शो में शामिल होने के लिए करण जौहर से पर्सनल इंविटेशन मिला था। उन्हें शो में शामिल होने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने शो के इस सीजन में शामिल नहीं होने का फैसला लिया। इस रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका ने शो के लिए हां नहीं कहा। माना जा रहा है कि एक्ट्रेस के पास शो में शामिल होने के लिए पर्याप्त कारण नहीं है।

रणवीर सिंह आए थे नजर

मालूम हो कि जहां दीपिका शो के इस सीजन में शामिल नहीं होंगी वहीं दूसरी तरफ उनके पति रणवीर सिंह शो के पहले एपिसोड में नजर आए थे। रणवीर शो में आलिया भट्ट के साथ पहुंचे थे जहां उन्होंने खुलकर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की थी। शो में रणवीर ने बताया था कि शुरुआत में उन्हें अपने ससुराल में दिक्कत होती थी। रणवीर ने बताया था कि किस तरह उनका सास उज्जवला पादुकोण के साथ उनकी बॉन्डिंग हुई और अब वो उनकी मां की तरह हैं। 

Also Read: रणवीर सिंह को ससुराल में होती थीं ये दिक्कतें, सास को लेकर एक्टर ने किया मजेदार खुलासा

शो में रणबीर कपूर को लेकर कर चुकी हैं खुलासे

मालूम हो कि दीपिका पादुकोण साल 2010 में सोनम कपूर के साथ करण जौहर के शो में शामिल हुई थीं। इस दौरान दोनों ने रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए कई खुलासे किए थे और यह एपिसोड सबसे चर्चित एपिसोड में से एक है। 

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण फिल्म पठान में नजर आएंगी, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में हैं। इसके अलावा वो फिल्म आदिपुरुष और के प्रोजेक्ट में भी दिखाई देंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर