Deepika Padukone in the Kapil Sharma Show: दीपिका का खुलासा, कप‍िल से क्‍यों जलते हैं रणवीर स‍िंह

टीवी मसाला
Updated Jan 02, 2020 | 12:42 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Chhapaak star Deepika Padukone in the Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने दीपिका को शो में बताया कि रिसेप्शन में रणवीर ने उनका मजाक उड़ाया था। इस बात पर दीपिका ने भी मजेदार जवाब दिया।

The Kapil Sharma Show Chhapaak Actress Deepika Padukone reveals Ranveer Singh jealous of Kapil Sharma
कपिल शर्मा और दीपिका पादुकोण।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण जल्द फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं।
  • दीपिका छपाक का प्रमोशन करने द कपिल शर्मा शो में पहुंची थीं।
  • इस दौरान दीपिका से कपिल मजाक करते नजर आए।

दीपिका पादुकोण और कपिल शर्मा हमेशा शानदार केमेस्ट्री शेयर करते हैं। जब भी दीपिका कभी द कपिल शर्मा शो में आती हैं होस्ट कपिल उनके साथ फ्लर्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अब हाल ही में दीपिका पादुकोण शादी के बाद फिल्म छपाक का प्रमोशन करने कपिल के शो में पहुंची थीं। इस दौरान कपिल शर्मा ने उस समय को याद किया जब उन्होंने दीपवीर की शादी का रिसेप्शन अटेंड किया था। इससे जुड़ा एक किस्सा भी कपिल ने बताया। 
कपिल शर्मा ने दीपिका को शो में बताया कि रिसेप्शन में रणवीर ने उनका मजाक उड़ाया था। रणवीर ने कपिल को कहा था कि भले ही वो दीपिका के साथ खुलेआम फ्लर्ट करते थे, लेकिन आखिरकार उन्होंने अपनी मस्तानी से शादी कर ही ली। बकॉल कपिल शर्मा, 'जब दीपिका मेहमानों के बीच बिजी थीं तब रणवीर मेरी ओर बढ़े और एक जीत इशारा करते हुए कहा कि दीपिका ले गया मैं।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikapiku) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@live.love.deepika) on


कपिल शर्मा की बात सुनकर अर्चना पूरन सिंह ने कहा कि शादी के पहले हम कहीं भी जाते थे हर उस जगह ये खूबसूरत कपल देखने को मिल जाता था। तब कपिल कहते हैं कि दुख इस बात का है कि सिर्फ उन्हें ही इस बारे में जानकारी नहीं थी। इस पर अर्चना कहती हैं कि इसलिए क्योंकि तुम उसके सबसे टफ कॉम्पटीशन थे।

 

 


तभी कपिल शर्मा को चिढ़ाने के लिए दीपिका कहती हैं, 'यह सच है। अगर रणवीर किसी से जलन करते हैं तो वो सिर्फ आप(कपिल) हैं।' दीपिका पादुकोण जल्द फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका मालती का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं जो कि एक सिड अटैक सर्वाइवर है। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर