कोरोना को मात देकर घर लौटीं Deepika Singh की मां, Diya Aur Baati Hum की एक्ट्रेस ने केजरीवाल को दिया धन्यवाद

Deepika Singh TV Actress Mother Recovers From COVID-19: टीवी शो दीया और बाती हम की एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल की मां कुछ दिनों पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थीं। अब खबर है कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है...

Deepika Singh Diya Aur Baati Hum Actress Mother Recovers From COVID-19
माता-पिता के साथ दीपिका सिंह।   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दीपिका सिंह गोयल की मां कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई थीं।
  • अब खबर है कि दीपिका की मां की तबीयत में सुधार है।
  • दीपिका की मां ठीक होकर अपने घर वापस भी आ गई है।

कोरोना वायरस महामारी के भारत में हावी हो जाने के बाद हर जगह भय, दहशत और सावधानियों का माहौल बन चुका है। हर दिन नए मामलों की संख्या में बढ़त देखने को मिल रही है। ऐसे कई लोग हैं जो इस घातक वायरस से सामने हार गए हैं तो कुछ की ठीक होकर घर वापसी भी हुई है। टीवी शो दीया और बाती हम की एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल की मां का मामला भी दूसरी फेहरिस्त का हिस्सा है।

कुछ दिनों पहले दीपिका सिंह की मां कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थीं। हालांकि अब खबर है कि उनकी तबीयत में सुधार है और वो ठीक होकर अपने घर वापस आ गई है। टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल ने ट्विटर पर अपने फैन्स के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। दीपिका ने सभी को सपोर्ट और प्यार के लिए धन्यवाद दिया है। इतना ही नहीं दीपिका ने दिल्ली सरकार को भी मदद के लिए शुक्रिया कहा है। 

दीपिका सिंह ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरी मां के लिए प्रार्थना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए आप सभी को हार्दिक धन्यवाद। वह घर वापस आ गई है और सुरक्षित है। इस प्रक्रिया में बड़ा सहयोग देने वाले सभी लोगों की आभारी हूं। दिल से अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और विशाल सिंह आपका शुक्रिया।' 


दिल्ली सीएम ने की थी दीपिका सिंह की मदद
दीया और बाती हम की अभिनेत्री दीपिका सिंह की मां कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गई थीं लेकिन उनके परिवार को रिपोर्ट ना मिलने वजह अस्पताल में भर्ती कराने में कठिनाई हो रही थी। तब दीपिका सिंह ने अपने पोस्ट में दिल्ली सीएम को टैग कर मदद मांगी थी। इसी के तुरंत बाद ही उनकी मां को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्होंने मदद के लिए दिल्ली सरकार को धन्यवाद दिया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर