सिद्धार्थ शुक्ला संग आएगा देवोलीना का म्यूजिक वीडियो? बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट ने साथ काम करने पर कहा ये

Bigg Boss 13: देवोलीना भट्टाचार्जी ने कुछ दिन पहले सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के म्यूजिक वीडियो भुला दूंगा पर कमेंट किया था। देवोलीना का कहना था कि सिडनाज के बीच वीडियो में उन्हें जीरो केमेस्ट्री दिखी है।

Bigg Boss 13 Fame Devoleena Bhattacharjee Sidharth Shukla in a music video together?
सिद्धार्थ शुक्ला और देवोलीना भट्टाचार्जी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • देवोलीना ने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के म्यूजिक वीडियो भुला दूंगा पर एक कमेंट किया था।
  • देवोलीना का कहना था कि सिडनाज के बीच वीडियो में उन्हें जीरो केमेस्ट्री दिखी है।
  • अब देवोलीना ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। 

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रहीं देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों सुर्खियों में हैं। देवोलीना ने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के म्यूजिक वीडियो भुला दूंगा पर एक कमेंट किया था। देवोलीना का कहना था कि सिडनाज के बीच वीडियो में उन्हें जीरो केमेस्ट्री दिखी है। हालांकि इसे लेकर देवोलीना भट्टाचार्जी को सिडनाज के फैन्स ने काफी ट्रोल भी किया। और अब देवोलीना ने इस कमेंटस के बाद बिग बॉस-13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। 
साथ निभाना साथिया जैसे कई फेमस टीवी शोज कर चुकीं देवोलीना भट्टाचार्जी का कहना है कि वो एक म्यूजिक वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ काम करना चाहती है। जब देवोलीना से ये सवाल पूछा गया कि क्या वो सिद्धार्थ के साथ एक म्यूजिक वीडियो में काम करेंगी? तो देवोलीना ने हंसते हुए कहा कि वो इस बारे में जब बात करेंगी सिद्धार्थ के साथ लाइव चैट पर जाएंगी। देवोलीना भट्टाचार्जी ने बाद में कहा कि अगर हम एकसाथ आए तो ट्रोल हो जाएंगे। हालांकि उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जोड़ी बनाने में कोई परेशानी नहीं है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@devoleena) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realsidharthshukla) on


वैसे देवोलीना भट्टाचार्जी और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच बिग बॉस-13 के घर में काफी नोंक-झोंक और छेड़खानी भरे मूमेंट्स देखे गए थे। हालांकि बाद में सिद्धार्थ के लिए देवो का सॉफ्ट-कॉर्नर भी देखने का मौका मिला था। सिद्धार्थ जब देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ फ्लर्ट करते थे तो वो भी खूब इश्कबाजी करती नजर आती थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realsidharthshukla) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realsidharthshukla) on


सिद्धार्थ जैसा कि बिग बॉस-13 के विनर बन गए लेकिन देवोलीना बीच में ही शो से बाहर हो गई थीं। देवो को पीठ में गंभीर चोट आने के कारण घर से अचानक बाहर निकलना पड़ा था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर