Dheeraj Dhoopar - Vinni Arora : धीरज और विन्नी के घर आया नन्हा मेहमान, कपल ने सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

Dheeraj Dhoopar and Vinni Arora becomes Parents : धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा पेरेंट्स बन गए हैं। कपल ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी है।

dheeraj dhoopar and vinni arora
dheeraj dhoopar and vinni arora becomes parents  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा के घर आया नन्हा मेहमान
  • कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी
  • सोशल मीडिया पर धीरज और विन्नी को फैंस दे रहे हैं बधाई

Dheeraj Dhoopar and Vinni Arora becomes Parents : कुंडली भाग्य फेम एक्टर धीरज धूपर पापा बन गए हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी है। एक्टर ने बताया कि उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा ने बेटे को जन्म दिया है। धीरज और विन्नी को फैंस बधाई दे रहे हैं। धीरज ने विन्नी की मैटरनिटी फोटोशूट की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है।

एक्टर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'हमें आपको सबको बताते हुए बेहद खुश रह हूं कि हमारे घर बेटे का जन्म हुआ है'। धीरज और विन्नी के घर नन्हा मेहमान आया है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। फैंस के साथ - साथ उनके दोस्तों ने भी बधाई दी है। कनिका मान, रिद्धिमा पंडित, अमित खन्ना, दिशांक अरोड़ा, विकास, सुप्रिया शुक्ला समेत कई सेलेब्स ने अपनी शुभकामानाएं दी है।

धीरज धूपर ने इंस्टाग्राम पर दी पापा बनने की गुड न्यूज

धीरज धूपर और विन्नी ने अप्रैल महीने में फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी कि वे दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने बेबी शॉवर से लेकर मैटरनिटी फोटोशूट की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। धीरज और विन्नी की पहली मुलाकात 2009 में शो माता- पिता के चरणों में स्वर्ग के सेट पर हुई थी। शो के दौरान दोनों की दोस्ती हुई। कपल ने एक- दूसरे को करीब छह साल तक डेट किया है। 2016 में विन्नी और धीरज ने सात फेरे लिए थे।

ये भी पढ़ें - Aamir Khan Mahabharat : आमिर ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत पर तोड़ी चुप्पी, बोले- लगता है डर कहीं...

धीरज को कुंडली भाग्य सीरियल से घर-घर में पहचान मिली। एक्टर ने हाल ही में इस शो को छोड़ने का फैसला लिया था। धीरज डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में नजर आएंगे। एक्टर अपने किलर डांस मूव्स से फैंस को एंटरटेन करने वाले हैं। इसके अलावा धीरज नए शो शेरदिल शेरगिल में नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर