जेठालाल ने बेटी के प्री-वेडिंग फंक्शन में किया जमकर डांस, ढोल-नगाड़े पर डांडिया लेकर नाचे तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर दिलीप जोशी

Dilip Joshi dances at daughter Niyati Joshi pre-wedding Video: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर दिलीप जोशी की बेटी नियति की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके है। महापूजा के साथ से तैयारियां शुरू हो गई हैं...

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah's Jethalal Dilip Joshi dances on dhol beats at daughter Niyati Joshi pre-wedding|
दिलीप जोशी। 
मुख्य बातें
  • अभिनेता दिलीप जोशी सातवें आसमान पर हैं।
  • दिलीप की बेटी नियति 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध रही है।
  • अभिनेता खुद सभी तैयारियों को देख रहे हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल यानि दिलीप जोशी को एक खुशमिजाज इंसान के तौर पर जाना जाता है। फिलहाल अभिनेता दिलीप जोशी सातवें आसमान पर हैं। उनकी बेटी नियति 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार है। दिलीप जोशी की बेटी नियति जोशी के  प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। अब हाल ही में शादी के फंक्शन की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं। जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

इन वीडियोज में जेठालाल बेहद खुध और सेलिब्रेशन मोड में दिख रहे हैं। दिलीप जोशी के फैन क्लब द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्हें ढोल पर नाचते और फिर समारोह में गाते हुए देखा जा सकता है। उनका उत्साह और आनंद साफ झलक रहा है। बहुत सारे लोग वीडियो में दिलीप जोशी के साथ गरबा की रंग-बिरंगे पोशाकों में मंच पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

शादी के इस खास मौके पर दिलीप जोशी ने सेक्विन बॉटल ग्रीन कलर का कुर्ता पहना था। वहीं और भी तस्वीरें हैं जहां वह मेहमानों का स्वागत करते और उनके साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@teamdiship)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@teamdiship)

इसी के साथ वेडिंग फंक्शन से पहले की गई गणेश पूजा की तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें दिलीप अपनी बेटी के साथ पूजा में बैठे नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@teamdiship)

दिलीप जोशी की बेटी नियति की शादी 11 दिसंबर को मुंबई के ताज होटल में हो रही है। अभिनेता खुद सभी तैयारियों को देख रहे हैं। उन्होंने असित मोदी, दिशा वकानी और शैलेश लोढ़ा सहित तारक मेहता की पूरी कास्ट को आमंत्रित किया है।

दिलीप जोशी शोबिज का जाना-माना नाम हैं। अभिनेता को तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के लिए जेठालाल के रूप में दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। वह अपनी टीम के साथ कौन बनेगा करोड़पति 13 के आज रात के एपिसोड में दिखाई देंगे। शो के सेट पर कलाकार अपनी जर्नी को भी शेयर करेंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर