Divya Agarwal ने मनाया Bigg Boss OTT जीत का जश्न, वरुण सूद और रणविजय संग किया ग्रैंड सेलिब्रेशन

Divya Agarwal Celebrates Bigg Boss victory| डेटिंग शो स्प्लिट्स विला से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं दिव्या अग्रवाल कई रियलिटी शोज किए थे। अब एक्ट्रेस बिग बॉस ओटीटी की भी विनर बन चुकी हैं...

Bigg Boss OTT Winner Divya Agarwal | Divya Agarwal Celebrates BB Winning| Divya Agarwal Victory| Divya Agarwal Varun Sood and Rannvijay Singha|
दिव्या अग्रवाल की जीत का जश्न। 
मुख्य बातें
  • दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस ओटीटी विनर का खिताब जीत लिया है।
  • ट्रॉफी के साथ दिव्या को 25 लाख रुपए प्राइज मनी मिली है।
  • साथ ही बिग बॉस ओटीटी के फर्स्ट रनर अप निशांत भट्ट रहे हैं।

बिग बॉस ओटीटी का कल रात ग्रैंड फिनाले के साथ सफर खत्म हो गया है। रियलिटी टीवी शोज स्टार दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस ओटीटी विनर का खिताब जीत लिया है। बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी के साथ दिव्या को 25 लाख रुपए प्राइज मनी मिली है। साथ ही निशांत भट्ट को फर्स्ट रनर अप और शमिता शेट्टी को सेकेंड रनर अप घोषित किया गया। बिग बॉस ओटीटी ग्रैंड फिनाले के बाद, दिव्या अग्रवाल को वरुण सूद, रणविजय सिंहा और अपने दोस्तों, परिवार के साथ सफलता का जश्न मनाते देखा गया।

बिग बॉस ओटीटी विनर ने अपने बड़े दिन पर केक काटा और जश्न मनाया। वरुण सूद इस दौरान अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ करने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने अभिनेत्री की जीत पर खूब प्रशंसा की। साथ इंस्टाग्राम स्टारो में वरुण ने दिव्या के इवेंट में एक झलक शेयर की और लिखा, 'आप पर गर्व है।'

खिताब जीतने के बाद दिव्या अग्रवाल ने यह भी साबित कर दिया है कि वो सच में रियलिटी शो की क्वीन हैं। दिव्या ने बिग बॉस में ओटीटी में दौरान ही ये ऐलान कर दिया था कि वो शो जीतने आई हैं और उन्होंने जीत भी लिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@telly.bollyspynews)

डेटिंग शो स्प्लिट्स विला (Splitsvilla) से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं दिव्या अग्रवाल कई रियलिटी शोज किए थे। दिव्या ने एस ऑफ स्पेस में भी पार्टिसिपेट किया था और इस शो में भी दिव्या ने सबको पीछे छोड़ते हुए विनर का खिताब अपने नाम कर लिया था।

बता दें, बिग बॉस ओटीटी का ग्रैंड फिनाले फुल ऑफ एंटरटेनिंग और एक ब्लॉकबस्टर शाम से कम नहीं था! एपिसोड में जेनेलिया और रितेश देशमुख ने घर में एंट्री की और कुछ मजेदार गेम्स खेल थे। साथ ही ऋत्विक धंजानी और करण वाही ने भी शो की शोभा बढ़ाई और दोनों ने करण जौहर के साथ मस्ती भरे अंदाज में मंच पर आग लगा दी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर