KBC 12 में दिव्यांग Ankush Sharma ने जीते 25 लाख, नहीं दे सके 'स्लमडॉग मिलेनियर' से जुड़े इस सवाल का जवाब

Kaun Banega Crorepati 12: कौन बनेगा करोड़पति के गुरुवार को प्रसारित एपिसोड में, प्रतियोगी अनुकुश शर्मा हॉट सीट पर मौजूद रहे और उन्होंने 25 लाख 50 हजार रुपए जीते। जानिए आज केबीसी 12 पर क्या कुछ हुआ है।

Ankush Sharma with Amitabh Bachchcan in KBC 12
कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के साथ  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दिव्यांग प्रतियोगी अनुकुष शर्मा ने कौन बनेगा करोड़पति 12 में जीते 25 लाख रुपए
  • एक ही सवाल का जवाब देने में किया तीन लाइफ लाइन का इस्तेमाल
  • फिल्म 'स्लमडॉग मिलिनियर' से जुड़े 50 लाख के सवाल पर क्विट किया खेल

मुंबई: अमिताभ बच्चन की मेजबानी में एक बार फिर कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीजन दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। महामारी के दौरान, शो ज्ञान बढ़ाते हुए बिग बी के साथ अनोखे तरीके के साथ लोगों का मनोरंजन कर रहा है। अगर गुरुवार, 26 मार्च के एपिसोड की बात करें तो दिव्यांग अनुकुष शर्मा शो में नजर आए।

प्रतियोगी ने जीवन में आईं चुनौतियों और पिता के उन्हें समर्थन करने के बारे में बात की। अनकुष ने अपनी लव लाइफ के बारे में भी बताया। ऋतिक रोशन पर एक सवाल का जवाब देते हुए, उन्होंने बताया कि वह शाहरुख खान के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

अमिताभ बच्चन ने की शाहरुख खान तारीफ:

प्रतियोगी की बात के जवाब में अमिताभ बच्चन ने भी बताया कि कैसे शाहरुख भारत के सबसे प्रतिभाशाली सितारों में से एक है और उनके रोमांटिक फिल्मी अंदाज के बारे में बात की। उसी के बारे में बात करते हुए, अनुकुष ने खुलासा किया कि उनकी पसंदीदा फिल्म मोहब्बतें है, जिसमें अमिताभ बच्चन ने भी काम किया है और शाहरुख ने उन्हें जिंदगी में रोमेंस लाने में मदद की।

1 ही सवाल में 3 लाइफ लाइन:

6,40,000 रुपए जीतने के बाद अनुकुष के पास तीन लाइफ लाइन बची हुई थीं। हालांकि, उन्होंने 25,50,000 रुपए के सवाल तक यह समाप्त हो गईं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में दो लाइफ लान का इस्तेमाल किया वीडियो-ए-फ्रेंड लाइफ़लाइन का विकल्प चुनते हुए अनुकुष संतोषजनक उत्तर नहीं पा सके और इसलिए उन्होंने प्रश्न को पलटने (फ्लिप द क्विशन) का विकल्प चुना।

इस बार, सवाल हिंदू पौराणिक कथाओं पर आधारित था, लेकिन फिर से उन्हें जवाब नहीं पता था। इसलिए, अनुकुष ने तीसरी लाइफ लाइन 'आस्क द एक्सपर्ट' की मदद ली और अंततः 25,50,000 रुपए जीतने में कामयाब रहे। हालांकि, जब 50 लाख रुपए का सवाल उनके सामने आया तो उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। यह सवाल ऑस्कर विजेता फिल्म 'स्लमडॉग मिलिनियर' से जुड़ा था।

यहां जानिए 50 लाख रुपए का वो सवाल, जिसका जवाब अंनुकुष नहीं दे सके:

Ques: विकास स्वरूप की पुस्तक 'क्यू एंड ए' में, टीवी क्विज शो में राम मोहम्मद थॉमस से पूछे गए आखिरी प्रश्न का विषय क्या है?

ए. बीथोवेन की पियानो सोनाटा नंबर 29।
बी. मुमताज महल के पिता।
सी. थ्री मस्कटियर्स।
डी. कोस्टर्ड, एक शेक्सपियर चरित्र।


सही उत्तर है- ए. बीथोवेन की पियानो सोनाटा नंबर 29।

अमिताभ बच्चन ने बताया कि अकादमी पुरस्कार विजेता फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर, जिसमें अनिल कपूर, देव पटेल और फ्रीडा पिंटो ने अभिनय किया था, वह इसी पुस्तक पर आधारित थी। बता दें कि पिछले एपिसोड में, केबीसी 12 में अनूपा दास नाम की महिला 1 करोड़ रुपए के साथ सीजन की तीसरी करोड़पति बनी थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर