Most educated Tv stars : कोई मनोवैज्ञानिक तो कोई इंजीनियर, ये हैं टीवी इंडस्ट्री के सबसे अधिक पढ़े-लिखे सितारे

टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया के साथ पढ़ाई में भी झंडे गाड़े हैं। अपने ग्लेमर और एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले कई टीवी कलाकार एकेडमिक्स में भी आगे रहे हैं।

TV celebs, Highly educated tv celebs, most educated tv celebs,
Highly educated tv celebs  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी इंडस्ट्री में एक्टिंग के दम पर नाम कमाने वाले कई एक्टर्स पढ़ाई में भी अव्वल रह चुके हैं।
  • अपने पॉपुलर किरदार इशिता नाम से मशहूर दिव्यंका त्रिपाठी ने माउंटेनियरिंग कोर्स पूरा किया है।
  • रोबो बहू के नाम से प्रसिद्ध रिद्धिमा पंडित सोशियोलॉजी की डिग्री होल्डर हैं, इसके साथ वह इवेंट मैनेजर भी हैं।

Most educated Tv stars : लोगों की यह धारणा है कि बॉलीवुड या टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकार ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों का मानना है कि एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए पढ़ाई लिखाई की नहीं बल्कि एक्टिंग स्किल्स की जरूरत होती है। लेकिन असलियत इससे बिल्कुल उलट है! कई टीवी स्टार हैं जिनके पास एक से बढ़कर एक डिग्री मौजूद हैं।

टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने ना ही सिर्फ अपने एक्टिंग के दम पर झंडे गाड़े हैं बल्कि एकेडमिक्स में भी अव्वल रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने से पहले कई सितारों ने अपने पढ़ाई-लिखाई का सपना पूरा किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जो इंजीनियर, मनोवैज्ञानिक, इवेंट मैनेजर, माउंटेनियर आदि रह चुके हैं। 

यहां जानें, टीवी इंडस्ट्री के सबसे पढ़े-लिखे स्टार कौन से हैं। 

दिव्यांका त्रिपाठी

इशिता नाम से मशहूर दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारियां करती थीं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दिव्यंका त्रिपाठी राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। इसके साथ उन्होंने नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग, उत्तरकाशी से माउंटेनियरिंग कोर्स पूरा किया है। 

सुरभि ज्योति

कबूल है फेम सुरभि ज्योति अक्सर अपने फिटनेस के लिए खबरों में छाई रहती हैं। आपको बता दें, कि सुरभि ज्योति ने इंग्लिश लैंग्वेज में मास्टर किया है और वह अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में काफी अच्छी छात्रा रही हैं। 

करण पटेल

ये हैं मोहब्बतें से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले करण पटेल ने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके साथ वह लंदन स्कूल ऑफ आर्ट्स के भी डिग्री होल्डर रह चुके हैं। 

तेजस्वी प्रकाश

अपने लुक्स और अदाओं से सभी को आकर्षित करने वाली तेजस्वी प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर हैं। जितना अच्छा वह ऑनस्क्रीन बहू का किरदार निभाती हैं ठीक वैसे ही वह पढ़ाई में भी आगे रही हैं। 

रिद्धिमा पंडित

आप सभी को रिद्धिमा पंडित का पॉपुलर टीवी शो बहू हमारी रजनी कांत तो याद ही होगा जिसमें उनके अदाकारी को लोगों ने काफी सराहा था। टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले रिद्धिमा सोशियोलॉजी यानि समाजशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल कर चुकी हैं। इसके साथ रिद्धिमा ने इवेंट मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है। 

दीपिका सिंह

दीया और बाती फेम दीपिका सिंह टीवी इंडस्ट्री में काफी ऊंचा मुकाम रखती हैं। दीपिका सिंह ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट उदाहरण हैं। टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने मार्केटिंग की पढ़ाई की थी।

अनस राशिद

दीया और बाती हम में सूरज का किरदार निभाने वाले अनस राशिद ने सभी का दिल जीत लिया था। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार अनस साइकोलॉजी के स्टूडेंट रह चुके हैं। 

करण वी ग्रोवर

आपको जानकर यह हैरानी होगी कि करण वी ग्रोवर टीवी एक्टर से पहले केमिकल इंजीनियर थे। अपने लुक्स और स्टाइल के वजह से वह लोगों को बेहद पसंद आते हैं।

नामिक पाॅल

एक दूजे के वास्ते फेम एक्टर नामिक पाॅल टीवी इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने से पहले एनडीटीवी के जर्नलिस्ट्स रह चुके हैं। कुछ रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने यूएसए से अपनी पढ़ाई पूरी की है। 

त्रिधा चौधरी

स्वाधीनता और दहलीज से त्रिधा चौधरी ने टीवी इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है। कहा जाता है कि कोलकाता के नामी इंस्टिट्यूट से उन्होंने अपनी पढ़ाई की है। इसके साथ उन्होंने कोलकाता के स्कॉटिश चर्च से माइक्रोबायोलॉजी में ऑनर्स की डिग्री हासिल की है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर