दिव्यांका त्रिपाठी ने बेटी रूही के लिए लिखा खास नोट, शेयर कीं ये है मोहब्बतें के सेट की यादें

Divyanka Tripathi Birthday wish: ये है मोहब्बतें में रमन और इशिता के बीच बेटी रूही ही थी जो उनको साथ लाई। अब दिव्यांका त्रिपाठी एकबार फिर दर्शकों को पुरानी यादों में ले गईं और मां-बेटी का प्यार याद दिलाया...

yeh hai mohabbatein Ruhi Ruhanika dhawan get special birthday Wish From Divyanka Tripathi
दिव्यांका त्रिपाठी और रुहानिका धवन। 
मुख्य बातें
  • दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने टीवी शो ये है मोहब्बतें में 6 साल काम किया।
  • दिव्यांका ने अपनी ऑनस्क्रीन बेटी रूही के साथ वाला एक वीडियो शेयर किया है।
  • रुहानिका धवन के साथ दिव्यांका की बॉन्डिंग को दर्शकों ने खूब पसंद आया था।

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने टीवी शो ये है मोहब्बतें में 6 साल काम किया। शो में डॉ. इशिता भल्ला का किरदार निभाकर वो घर-घर फेमस हो गईं और फैन्स उन्हें इशी मां के रूप में जानने लगे। अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वालीं दिव्यांका त्रिपाठी की शो में करण पटेल उर्फ रमन भल्ला के संग केमिस्ट्री को सभी को पसंद किया। इतना ही नहीं शो में दिव्यांका त्रिपाठी की बेटी रूही का रोल निभाने वालीं रुहानिका धवन के साथ भी उनका बॉन्ड दर्शकों को खूब पसंद आया। वैसे सिर्फ रील लाइफ ही नहीं दिव्यांका त्रिपाठी रियल लाइफ में भी अपनी बेटी रुहानिका धवन से बेहद करीब हैं। 

ये है मोहब्बतें में रमन और इशिता के बीच बेटी रूही ही थी जो उनको साथ लाई। अब हाल ही में अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी एकबार फिर दर्शकों को पुरानी यादों में ले गईं और इशिता-रूही की वो प्यार भरी केमेस्ट्री याद दिलाई। 25 सितंबर को रुहानिका के बर्थडे पर दिव्यांका त्रिपाठी ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें दिव्यांका और रुहानिका के साथ बिताए गए पलों की कुछ खास यादें कैद दिखीं। 

अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने रुहानिका के साथ बिताए अपने खुशियों भरे पल का एक स्पेशल वीडियो बनाया है। जो कि बेहद खूबसूरती से दोनों की स्ट्रांग बॉन्डिंग को दर्शा रहा है। दिव्यांका ने अपने 'रूह' के लिए एक इमोशनल जन्मदिन विशेज भी लिखी हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा, 'कल रूह मैं आपको शुभकामनाएं देना भूल गई। मैं आपको बता सकती हूं कि किस तरह से आप इतनी अच्छे ढंग से आगे बढ़ रहे हैं कि आप पर गर्व महसूस होता है। मासूम लेकिन समझदार, शर्मीली लेकिन मजबूत, क्रिएटिव और उज्ज्वल, आप सब कुछ का सुंदर मिश्रण हैं। आपको जन्मदिन मुबारक हो।'

दिव्यांका त्रिपाठी और रूहानिका की केमेस्ट्री ने टीवी शो ये हैं मोहब्बतें के जरिए दर्शकों का दिल छू लिया था। रूहानिका ने भी दिव्यांका को बेस्ट विशेज के लिए धन्यवाद दिया। रूहानिका ने लिखा, 'थैंक यू सो मच इशिमा।' आपको बता दें, फिलहाल ये हैं मोहब्बतें का स्पिन ऑफ टीवी शो ये हैं चाहतें टेलिकास्ट हो रहा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर