KZK2: एरिका फर्नांडिज की जगह दिव्यांका त्रिपाठी होंगी नई प्रेरणा! एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

कसौटी जिंदगी की 2 को एरिका फर्नांडिज जल्द ही अलविदा कह सकती हैं। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि दिव्यांका त्रिपाठी नई प्रेरणा होगी। अब एक्ट्रेस ने इन कयासों का सोशल मीडिया पर जवाब दिया है।

Divyanka Tripathi
Divyanka Tripathi 
मुख्य बातें
  • कसौटी जिंदगी की 2 को प्रेरणा यानी एरिका फर्नांडिज अलविदा कह सकती हैं।
  • खबरों के मुताबिक दिव्यांका त्रिपाठी एरिका को रिप्लेस कर सकती है।
  • अब दिव्यांका ने इन खबरों का जवाब दिया है।

मुंबई. कसौटी जिंदगी की 2 को अनुराग यानी पार्थ समथान ने अलविदा कह दिया है। इसके बाद प्रेरणा यानी एरिका फर्नांडिज के भी शो छोड़ने की खबरें आ रही है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दिव्यांका त्रिपाठी एरिका को रिप्लेस कर सकती हैं। अब, दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर इन खबरों को खारिज किया है।

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इन अफवाहों को विराम दिया है। दिव्यांका ने लिखा-'दिव्यांका त्रिपाठी दहिया कसौटी जिंदगी में प्रेरणा बन रही हैं? ये महज एक अफवाह है। जो लोग परवाह करते हैं उनके लिए यह खबर है।'

एक वेबसाइट के मुताबिक एरिका फर्नांडिज के पिता को चार बार हार्ट अटैक आ चुका है और उनकी मां को पहले टीबी हो चुकी है। एरिका पिछले कुछ समय से कोरोना वायरस के चलते घर पर रहकर वीडियो कॉल के जरिए शूटिंग कर रही थीं। वह किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहतीं।

Divyanka Tripathi


पार्थ समथान को हुआ था कोरोना 
पार्थ समथान शूटिंग शुरू होने के बाद कोरोना से संक्रमित हो गए थे। वह कुछ दिनों पहले ही इस बीमारी से उबरे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्थ अपनी सेहत पर और अन्य दूसरे प्रोजेक्ट्स पर फोकस करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने यह फैसला किया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में पार्थ के रिप्लेसमेंट के लिए दूसरे एक्टर की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अब कहा यह भी जा रहा है कि पार्थ ने शो में अपने रोल के चलते इसे छोड़ा है क्योंकि शो का फोकस उनसे हटकर मिस्टर बजाज और प्रेरणा पर हो गया है। साथ ही पार्थ की फीस को भी इसकी वजह बताया जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Back to Shoot after 3 months Back to normalcy ! #unlockindia A post shared by Parth Samthaan (@the_parthsamthaan) on

कोरोना रिपोर्ट आई थी निगेटिव
पार्थ समथान के कोरोना पॉजीटिव होने के बाद एरिका ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। हालांकि, एरिका की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। एरिका के अलावा  करण पटेल, आमना शरीफ और शुभावी चौकसे की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। 

आपको बता दें कि साल 2018 में इस शो की शुरुआत हुई थी और तब से अब तक इसको दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। हालांकि कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के चलते शो कू शूटिंग रुकी रही और हाल ही में इसे फिर से शुरू किया गया था। इसमें करण पटेल ने मिस्टर बजाज के रोल में करण सिंह ग्रोवर को रिप्लेस किया था। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर