दिव्यांका त्रिपाठी को आज भी है अफसोस, कहा- दो बार एक्टर ने किए थे गलत कमेंट पास, नहीं दे सकी जवाब

दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया क्राइम शो क्राइम पेट्रोल को होस्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह भद्दे कमेंट्स का शिकार हो चुकी हैं। हालांकि, वह उस वक्त अपनी आवाज उठा नहीं सका।

Divyanka Tripathi
Divyanka Tripathi 
मुख्य बातें
  • दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया ने अपने साथ हुई दुर्व्यवहार की घटना का जिक्र किया।
  • दिव्यांका ने कहा, 'मेरे साथ हाल ही में किसी एक्टर ने मुझ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।'
  • दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें आज भी इस चीज का मलाल है।

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया इन दिनों क्राइम पेट्रोल सतर्क: वुमन अगेंस्ट क्राइम' को होस्ट कर रही हैं। दिव्यांका शो में महिलाओं से जुड़े अपराध को सामने ला रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि हाल ही में उन्हें भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा। 

दैनिक भास्कर से बातचीत में दिव्यांका ने कहा, 'मेरे साथ हाल ही में किसी एक्टर ने मुझ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मैं एक जानी-मानी एक्ट्रेस हूं। ऐसा कमेंट करने से पहले सामने वाले को डरना चाहिए था। 

दिव्यांका आगे कहती हैं, 'उन्हें समझना चाहिए था कि मैं मीडिया में अपनी आवाज उठा सकती थीं। हालांकि, वह डरा नहीं। आपत्तिजनक कमेंट सुनकर मैं शॉक्ड रह गई थीं। इससे पहले मैं कुछ बोलती वह निकल गया।'

आज भी है अफसोस 
दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें आज भी अफसोस है कि वह उसी वक्त पलटकर जवाब नहीं दे सकी। मैं आज भी सोचती हूं कि मैंने पलटकर जवाब क्यों नहीं दिया।  

दिव्यांका ने बताया कि उनके साथ इसी तरह की घटना एक बार नहीं बल्कि दो बार हुई थी। एक्ट्रेस के मुताबिक एक बहुत जाने-माने एक्टर ने भी उन पर कमेंट पास किया था। 

होता है पछतावा
दिव्यांका के मुताबिक, 'उस वक्त मैं ज्यादा कुछ बोल नहीं पाई थी। मैं ये सोचकर चुप रह गई थी कि शायद मेरा काम खराब हो जाएगा। आज जब सोचती हूं तो पछतावा होता है।' 

एक्ट्रेस और होस्ट आखिर में कहती हैं, 'ये सोचकर मुझे खुद से घृणा होती है कि मैंने आवाज  क्यों नहीं उठाई। शायद उस वक्त मैं आवाज उठाती तो शायद वो 10 और लड़कियों के साथ ऐसा नहीं करते।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर