Divyanka Tripathi बनीं प्रोड्यूसर, पति विवेक संग मिलकर बनाएंगी टीवी शो

TV Actress Divyanka Tripathi turns producer: जानी मानी टीवी अदाकारा द‍िव्‍यांका त्रिपाठी ने पति के साथ मिलकर प्रोडक्‍शन हाउस खोला है। लॉकडाउन के बाद वह टीवी शोज का न‍िर्माण भी करेंगी।

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya
Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya 

TV Actress Divyanka Tripathi turns producer: कोरोना वायरस जैसे खतरनाक वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के ल‍िए देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में फ‍िल्‍मों और सीरियल्‍स की शूटिंग भी प्रतिबंधित है। सभी सितारे अपने अपने घरों पर हैं। इस दौरान सितारे नए नए काम कर रहे हैं और सीख रहे हैं। 

ऐसे में जानी मानी टीवी अदाकारा द‍िव्‍यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के साथ मिलकर प्रोडक्‍शन हाउस खोल लिया है। लॉकडाउन के बाद वह टीवी शोज का न‍िर्माण भी करेंगी। दिव्‍यांका और विवेक ने प्रोडक्शन हाउस का नाम 'वन रीजन फिल्म्स' रखा है। लॉकडाउन के दौरान ही दोनों ने अपने बिजनेस वेंचर को स्‍थापित कर लिया है। जानकारी के अनुसार, दोनों सितारे कुछ स्क्रिप्‍ट फाइनल कर शोज बनाने की दिशा में काम करेंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

सबसे पहले उनके शोज वेब पर रिलीज होंगे और उसके बाद वह टीवी और फ‍िल्‍मों की तरफ रुख करेंगे। बता दें कि दिव्‍यांका त्रिपाठी से पहले टीवी की कई पॉपुलर अदाकाराओं ने प्रोडक्‍शन की दुनिया में कदम रखा है। ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है फेम हिना खान ने भी बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ एक प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था। इस प्रोडक्शन हाउस का नाम है हीरो। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

वहीं साक्षी तंवर ने भी एक प्रोडक्शन हाउस खोला था जिसका नाम है पॉजिटिव थिंकर्स। वर्तमान में भारत सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्‍मृति ईरानी ने भी प्रोडक्‍शन में हाथ आजमाया था। उन्होंने थोड़ी सी जमीन थोड़ा आसमान, विरुद्ध, मेरे अपने जैसे शोज बनाए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर