Divyanka Tripathi Vivek Dahiya ने जानें क्यों महीनों छुपाकर रखा था रिश्ता, 4 साल बाद अब किया खुलासा

Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Engagement Anniversary: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की सगाई को चार साल हो चुके हैं। दिव्यांका ने इस मौके पर पति के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं...

Divyanka Tripathi heartwarming note for husband Vivek Dahiya On engagement anniversary
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दिव्यांका त्रिपाठी को आखिरी बार एकता कपूर के सीरियल ये हैं मोहब्बतें में देखा गया था।
  • साल 2014 में शुरू हुआ ये है मोहब्बतें करीब छह साल तक चला।
  • ये सक्सेसफुल सीरियल दिसंबर 2019 में ऑफएयर हुआ है। 

ये है मोहब्बतें फेम दिव्यंका त्रिपाठी ने साल 2016 में विवेक दहिया के साथ अपनी सगाई की घोषणा कर लाखों फैन्स का दिल तोड़ दिया था। सगाई के कुछ टाइम बाद ही दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। तब से लेकर अब तक दिव्यांका और विवेक अक्सर एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पलों को सोशल मीडिया पर पब्लिकली शेयर करते रहते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब दोनों को अपने रिश्ते की बात छुपाकर रखनी पड़ी थी। 
जी हां, सही पढ़ रहे हैं आप दिव्यांका त्रिपाठी ने कुछ टाइम तक विवेक दहिया के साथ अपना रिश्ता प्राइवेट रखा था। इसबात का खुलासा खुद दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर किया है। दरअसल दिव्यांका और विवेक की सगाई को चार साल हो चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने पति के साथ लंदन वेकेशन वाली कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@divyankatripathidahiya) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@divyankatripathidahiya) on

दिव्यांका त्रिपाठी ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, 'ये कोई सही चेहरे के चुनाव या सही बॉडी, फैमिली, बैंक बैलेंस, वर्क प्रोफाइल और राशि मिलने की बात नहीं है। ये एक सही आत्मा तुम्हारी है जिससे आसानी से जुड़ सके। धन्यवाद विवेक आज के दिन चार साल पहले मेरे साथ सगाई करने के लिए। हमने करीब 2-3 महीनों तक अपने रिश्ते को छुपाकर रखा था जब तक सगाई नहीं हो गई। हम एक दूसरे को प्यार करते थे और अलग नहीं होना चाहते थे। तभी को किस्मत ने हमें हमेशा के लिए साथ ला दिया।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@divyankatripathidahiya) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@divyankatripathidahiya) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्यांका त्रिपाठी को आखिरी बार एकता कपूर के सीरियल ये हैं मोहब्बतें में देखा गया था। छह साल तक चला ये सक्सेसफुल सीरियल दिसंबर 2019 में ऑफएयर हुआ है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर