एकता कपूर की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला, मौनी रॉय, हिना खान और क्रिस्‍टल डिसूजा से लेकर इन सेलेब्‍स ने बिखेरा जलवा

Diwali party: एकता कपूर ने अपने घर पर दिवाली की पार्टी आयोजित की। इसमें टीवी के तमाम पॉपुलर चेहरे शामिल हुए। दिवाली बैश में सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली भी नजर आएं।

Diwali Party at Ekta Kapoor House
Diwali Party at Ekta Kapoor House (pic: Viral Bhayani) 
मुख्य बातें
  • एकता कपूर ने घर पर रखी दिवाली की पार्टी
  • एथनिक वियर्स में हसीनाओं ने ढाया कहर
  • पैपराजी को सेलेब्‍स ने दिए अलग अलग पोज

TV celebs diwali party: एकता कपूर ने बुधवार रात अपने आवास पर दिवाली पार्टी रखी थी। इसमें कई सितारों ने शिरकत की। पार्टी में टेलीविजन सितारे करिश्मा तन्ना, अनीता हसनंदानी, क्रिस्टल डिसूजा, मौनी रॉय, हिना खान, रिद्धि डोगरा, मोहित सहगल, सनाया ईरानी समेत अन्य कई सेलेब्‍स शामिल हुए। वहीं पार्टी में सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान को भी देखा गया।

mouni

कई मेहमानों ने एकता द्वारा होस्ट किए गए इस दिवाली बैश की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए हैं। एक तस्वीर में, इब्राहिम को सृष्टि बहल आर्य और कुछ अन्य लोगों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने सिल्वर एंब्रॉयडरी वाला ब्लैक कलर का कुर्ता पहना था। वहीं अनीता ने लाल सलवार सूट पहना था, जबकि उनके पति रोहित रेड्डी ने एक साधारण सफेद कुर्ता-पायजामा चुना था। 

hina khan
करिश्मा ने पिंक कलर का लहंगा पहना था। जरी वाले इस लहंगे में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। हिना खान ने ब्‍लू कलर का लहंगा पहना। उन्‍होंने अपने लुक को एक चोकर नेकपीस के साथ कम्‍प्‍लीट किया। मौनी रॉय भी लाइट पिंक कलर के एथनिक वियर में काफी खूबसूरत नजर आईं। उन्‍होंने अपने बाल खुले रखे थे। 

krystle

वहीं एकता ने ब्लैक एंड पिंक आउटफिट को चुना। उन्‍होंने पैपराजी के सामने कई पोज दिए और आने वाले मेहमानों का स्‍वागत किया। उन्होंने करिश्मा और अनीता के साथ पैपराजी के लिए पोज दिए। 

karishma

बता दें कि हाल ही में एकता कपूर को पद्मश्री अवार्ड से नवाजे जाने की घोषणा की गई। वह इसे लेने अगले हफ्ते नई दिल्ली जाएंगी। उन्हें पिछले साल चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर