पहचान कौन?: टीवी की दुनिया में चलता है आज इस लड़की का सिक्का, इस सुपरस्टार की है बेटी

TV Drama Queen Childhood Look: टीवी की दुनिया की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी ने अपने बचपन की एक फोटो शेयर की है। क्या आप इस फोटो को देखकर पहचान पाए कि ये कौन है?....

Ekta Kapoor Throwback unrecognized look TV drama queen transformation photo with Jeetendra Shobha Kapoor And tusshar kapoor
पहचानें कौन।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जानी-मानी सेलिब्रिटी ने अपने बचपन की अनसीन तस्वीर शेयर की है।
  • फोटो में उन्होंने ब्लैक एंड वाइट कलर की लाइनिंग वाली टीशर्ट पहनी हुई है।
  • क्या आप इस फोटो को देखकर पहचान पाए कि ये कौन हैं?

कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए देशभर में लॉकडाउन-3 का पालन किया जा रहा है। ऐसे में सभी घरों में रहकर इस बीमारी से बचने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हालांकि लॉकडाउन में आम जनता से लेकर सेलिब्रिटी तक सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हो गए हैं। 
अब हाल ही में एक जानी-मानी सेलिब्रिटी ने अपने बचपन की अनसीन तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में उन्होंने ब्लैक एंड वाइट कलर की लाइनिंग वाली टीशर्ट पहनी हुई है। हाथ में घड़ी और शॉर्ट हेयर के साथ वो मुस्कुराती नजर आ रही हैं। क्या आप इस फोटो को देखकर पहचान पाए कि ये कौन हैं? अगर नहीं तो चलिए आपको थोड़ा और हिंट देते है। इनके साथ जो तस्वीर में नजर आ रही हैं वो उनकी मां हैं। 
दोनों कभी-कभी पार्टी में साथ दिखती हैं। अब आपने पहचाना? अगर अभी भी नहीं तो आपकी मदद के लिए हम बता दें कि ये एक सुपरस्टार की बेटी हैं। क्या अब आपने पहचाना इन्हें? अगर अब भी आप नहीं पहचान पाए तो चलिए आपको बता ही देते हैं कि इस फोटो में नजर आ रही ये कोई और नहीं ड्रामा क्वीन एकता कपूर हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ektarkapoor) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ektarkapoor) on

बॉलीवुड स्टार जितेंद्र की बेटी एकता कपूर के साथ इस फोटो में उनकी मां शोभा कपूर और भाई तुषार कपूर भी नजर आ रहे हैं। एकता कपूर को टीवी और फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर जाना जाता है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ektarkapoor) on


टीवी इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन एकता कपूर अब तक बैक टू बैक कई सारे हिट शोज दे चुकी हैं। उनके शोज जब भी छोटे परदे पर आते हैं तो ना सिर्फ हिट होते हैं बल्कि सालों साल याद रखे जाते हैं। अब तक एकता कपूर 129 से भी ज्यादा टीवी शोज बना चुकी हैं और लगभग उनका हर सीरियल हिट रहा है। यहां तक कि एकता को पद्मश्री भी मिल चुका है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर