तीन साल से मिस्ट्री मैन को डेट कर रही हैं एरिका फर्नांडिज, मॉडलिंग के लिए छोड़ी थी पढ़ाई

Erica Fernandez facts: कसौटी जिंदगी की 2 की एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिज आज अपना बर्थडे मना रही हैं। एरिका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। जानिए एरिका के बारे में दिलचस्प बातें।

Erica Fernandez
Erica Fernandez  
मुख्य बातें
  • एरिका फर्नांडिज आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • एरिका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।
  • एरिका फर्नांडिज पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं।

Erica Fernandez Facts. कसौटी जिंदगी 2 में प्रेरणा का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिज सात मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एरिका ने इसके अलावा कुछ रंग प्यार के सीरियल में सोनाक्षी बोस का किरदार भी निभाया था। एरिका का जन्म कर्नाटक के एक मैंगलोरियन कैथोलिक परिवार में हुआ था। उन्होंने मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए पढ़ाई तक छोड़ दी थी। 

एरिका ने “बॉम्बे टाइम्स फ्रेश फेस 2010” में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने 'पेंटालून फेमिना मिस फ्रेश फेस 2011' और 'पेंटालून फेमिना मिस महाराष्ट्र 2011' के खिताब जीते थे। वहीं, उन्होंने साल 2011 में फेमिना मिस महाराष्ट्र जैसी प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था। एरिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2014 में कन्नड़ फिल्म निनिंदेल से की थी। इस फिल्म में पुनीत राजकुमार लीड रोल में थे। वहीं, बॉलीवुड में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म बबलू हैप्पी है से की थी। साल 2016 में टीवी सीरियल कुछ रंग प्यार के से उन्होंने अपना टीवी डेब्यू किया था।  

Erica Fernandes: I want to take up projects that will challenge me as an actor - Times of India

Also Read: कोविड से बिगड़ी एरिका फर्नांडिस की हालत, कोविसेल्फ किट इस्तेमाल ना करने की दी सलाह, जानें क्यों?

एरिका के पास हैं 16 कुत्ते 
एरिका फर्नांडिज को डांस करना बहुत पसंद है। उन्होंने श्यामक दावर डांस अकादमी से ट्रेनिंग ली है। एरिका एक डॉग लवर हैं। उनके पास एक नहीं, दो नहीं बल्कि 16 कुत्ते हैं। उन्होंने अपने हाथ पर कुत्ते के पंजे का टैटू भी गुदवाया है। गौरतलब है कि साल 2021 में वह कुछ रंग प्यार के सीजन 2 में नजर आई थीं। इस सीजन भी उन्होंने सोनाक्षी बोस का किरदार निभाया था। हालांकि,उन्होंने कुछ महीने बाद ये शो छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि उनके किरदार सोनाक्षी को जिस तरह से दिखाया वह उन्हें पसंद नहीं आया। 

Erica Fernandes: Erica Fernandes off social media on birthday - Times of India

पार्थ समथान के साथ जुड़ा था नाम
एरिका फर्नांडिज का नाम टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी 2 के उनके को-एक्टर पार्थ समथान के साथ जुड़ा था। इसके अलावा उनका नाम शहीर शेख के साथ भी जुड़ा था। हालांकि, उन्होंने खुद बताया था कि वह दोनों में किसी को डेट नहीं कर रही हैं।

एरिका फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा खुलासा किया था।  एरिका फर्नांडिस ने अब सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है और खुलासा किया है कि वह किसी और डेट कर रही है। वह पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के नाम का खुलासा नहीं किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर