नच बलिए-9 में क्या हो रही फैजल खान की वापसी, हॉस्पिटल से घर आते ही शेयर किया वीडियो

टीवी सीरियल 'चंद्रगुप्त मोर्य' के सेट पर फैजल खान के साथ हादसा हो गया था जिसमें उनके पैर की दो हड्डियां टूट गई थीं। बाद में उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और डॉक्टर्स ने अभी उनको आराम करने की सलाह दी है। 

faisal khan Share dance video After discharging from hospital may join Nach baliye 9 again
फैजल खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी सीरियल चंद्रगुप्त मोर्य के सेट पर फैजल खान का एक्सीडेंट हो गया था।
  • हादसे में फैजल के पैर की दो हड्डियां टूट गई थीं।
  • फिलहाल फैजल हॉस्पिटल के वापस घर आ चुके हैं।

टीवी एक्टर और डांसर फैजल खान कुछ दिनों पहले शूटिंग सेट पर बुरी तरह घायल हो गए थे। इसी हादसे के बाद उनको नच बलिए-9 से बाहर भी होना पड़ा था। एक्सीडेंट के बाद से फैजल बेड रेस्ट पर हैं। अब हाल ही में उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और घर आते ही फैजल ने अपने फैन्स के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी एनर्जी देखते ही बन रही है। इस वीडियो में फैजल बेड पर लेटे-लेटे डांस करते दिख रहे हैं। 
फैजल खान नए वीडियो में एक रैप सॉन्ग पर किलर डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं रॉकेट हूं बेटा हम पर पंचर नहीं लगते हैं। रफ्तार के इस गाने से खुद को मोटिवेट कर रहा हूं।' फैजल के फैन्स भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें जल्दी से ठीक होने की दुआएं दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@faisalkhan30) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@faisalkhan30) on

शूटिंग के दौरान टूटा था पैर
टीवी सीरियल 'चंद्रगुप्त मोर्य' के सेट पर फैजल खान के साथ ये हादसा हो गया था। शूटिंग के दौरान फैजल घोड़े पर सवार होकर एक शॉट दे रहे थे तभी उनका बैलेंस बिगड़ा और वो नीचे गिर गए थे। नीचे गिरने से उनके पैर की दो हड्डियां टूट गई थीं। ऐसे में उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और डॉक्टर्स ने उनको आराम करने की सलाह दी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@faisalkhan30) on

फैजल खान के एक्सीडेंट के बाद उनकी पार्टनर मुस्कान कटारिया को भी नच बलिए-9 से बाहर होने पड़ा था। अब फैजल को ठीक होता देख फैन्स उम्मीद जता रहे हैं कि शायद वो फिर से नच बलिए में वापसी कर सकते हैं। हालांकि फैजल और नच बलिए-9 के मेकर्स की तरफ से अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर