Indian Idol 12 के विनर को मिलेंगे 25 लाख, जानिए पिछले सीजन के विनर्स को कितने लाख का मिला था इनाम

Indian Idol All Season Winners Won Lakhs: इंडियन आइडल 12 का आखिरी एपिसोड 12 घंटे तक प्रसारित किया जाएगा। इस बार का फिनाले कुछ खास होने वाला है। इंडियन आइडल 12 के विजेता को इस बार लाखों का इनाम दिया जाएगा।

Indian Idol, Indian idol winner prize money, Indian idol winner prize money 2021
पहले सीजन से अब तक इंडियन आइडल के विनर्स ने जीता था यह इनाम   |  तस्वीर साभार: Times Now
मुख्य बातें
  • इंडियन आइडल के पहले सीजन के विनर अभिजीत सावंत अपने घर ले गए थे 50 लाख रुपए। 
  • सीजन 4 में बनी इंडियन आईडल की पहली महिला विनर को मिले थे 1 करोड़ रुपए और टाटा विंगर कार। 
  • इंडियन आईडल 11 के बेटे सन्नी हिंदुस्तानी अपने घर ले गए थे 25 लाख और टाटा अल्टरोज कार। 

Indian Idol All Season Winners Won Lakhs: इंडियन आइडल 12 के सभी कंटेस्टेंट्स, जज और मेकर्स अब तक के सबसे बड़े फिनाले की तैयारियों में जुटे हुए हैं। भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर इंडियन आईडल 12 का फिनाले टेलीकास्ट होने वाला है। यह फिनाले इस बार कुछ खास होगा। इंडियन आइडल 12 का फिनाले पूरे 12 घंटे तक प्रसारित किया जाएगा। इसके साथ चैनल द्वारा रिलीज किए गए प्रोमो में यह देखा जा सकता है कि इस बार बॉलीवुड के नामचीन सेलिब्रिटीज इंडियन आइडल 12 के फिनाले में आने वाले हैं। इस बार इंडियन आइडल 12 के फिनाले में उदित नारायण, अनु कपूर, अलका याग्निक, मीका सिंह, जावेद अली और अनु मलिक जैसे सितारे शो की रौनक बढ़ाने वाले हैं। हंसी और ठहाकों के बीच इस बार टॉप 6 प्रतियोगी पवनदीप राजन, अरूणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, साइली कामले, Nihal Tauro और शन्मुख प्रिया के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है।

इंडियन आइडल 1 विनर अभिजीत सावंत

इंडियन आइडल के पहले सीजन के विनर अभिनीत सावंत इस शो के पहले रनरअप बने थे। अभिजीत सावंत को इनाम में 50 लाख रुपए और टी सीरीज के साथ एक एल्बम कॉन्ट्रैक्ट मिला था।

इंडियन आईडल 2 विनर संदीप आचार्य 

इंडियन आईडल के दूसरे सीजन के विनर संदीप आचार्य थे जिन्होंने एनसी करुण्य को कड़ी टक्कर दी थी। संदीप अचार्य को शो जीतने के बाद 1 करोड़ रुपए और मारुति बलेनो कार मिली थी। इसके साथ उन्होंने सोनी बीएमजी के साथ एक म्यूजिक एल्बम का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

इंडियन आइडल 3 प्रशांत तमांग 

इंडियन आइडल के तीसरे सीजन को कोलकाता पुलिस कांस्टेबल प्रशांत तमांग ने अपने नाम किया था। उन्हें इनाम के तौर पर एक करोड़ रुपए और मारुति सुजुकी SX4 मिली थी। 

इंडियन आइडल 4 सौरभी Debbarma

इंडियन आइडल के चौथे सीजन में इंडियन आईडल की पहली महिला विनर मिली थी। सौरभी ने कपिल थापा को कड़ी टक्कर देने के बाद पहला पायदान हासिल किया था। उन्हें एक करोड़ रुपए और टाटा विंगर कार दी गई थी। 

इंडियन आईडल 5 Sreerama Chandra Mynampati

इंडियन आइडल के पांचवे सीजन के विनर आज बॉलीवुड के नामी सिंगर और तेलुगू सिनेमा के नामी एक्टर हैं। उन्होंने इस शो को जीतने के साथ 50 लाख रुपए और एक टाटा विंगर जीती थी। इसके साथ उन्होंने एक म्यूजिक एल्बम भी साइन किया था। 

इंडियन आइडल 6 विपुल मेहता

विपुल मेहता इंडियन आइडल शो के विनर बने थे जिन्हें 50 लाख रुपए और Nissan Micra Car एक सुजुकी हयाते बाइक और तीन लाख का मैक्स लाइफ इंश्योरेंस दिया गया था। 

इंडियन आइडल जूनियर सीजन 1 अंजना पद्मनाभन 

इंडियन आइडल जूनियर सीजन वन जब टेलीकास्ट हुआ था तब यह दर्शकों के बीच काफी फेमस हुआ था। इस शो की विजेता अंजना पद्मनाभन बनी थीं जिनको 25‌ लाख रुपए और एक निसान माइक्रा कार मिली थी।

डंडियन आइडल जूनियर सीजन 2 अनन्या नंदा 

नित्यश्री वेंकटरमन और नाहिद आफरीन को टक्कर देने के बाद इंडियन आईडल जूनियर के दूसरे सीजन की विनर अनन्या नंदा ने 10 लाख रूपए जीते थे। 

इंडियन आइडल 9 एलवी रेवंथ ‌

इंडियन आईडल 9 को एलवी रेवंथ ने अपने नाम किया था। उन्हें 25 लाख रुपए और महिंद्रा KUV100 मिली थी। 

इंडियन आईडल 10 सलमान अली

अंकुश भारद्वाज और नीलंजना राय को कड़ी टक्कर देने के बाद सलमान अली इंडियन आईडल सीजन 10 की ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए और Dastun Go कार अपने घर ले गए थे। 

इंडियन आईडल 11 सनी हिंदुस्तानी
बठिंडा के रहने वाले सनी हिंदुस्तानी के लिए इंडियन आईडल 11 बहुत लक्की रहा है। उन्हें 25‌ लाख के साथ टाटा अल्टरोज कार दी गई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर