Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: हनीमून पर जाएंगे देवर-भाभी, सवि की वजह से सई का होगा विराट से सामना

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Update: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में का कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। एक तरफ विराट और पाखी हनीमून पर जाएंगे, वहीं दूसरी तरफ सई और विराट का सामना होने वाला है।

GHKKPM Big SPoiler
GHKKPM Big SPoiler  

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Update: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में का कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। यह शो पांच साल के लीप के बाद बदल गया है। एक तरफ विराट और पाखी हनीमून पर जाएंगे, वहीं दूसरी तरफ सई और विराट का सामना होने वाला है। 

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आने वाले एपिसोड में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode) आप देखेंगे, भवानी काकू विराट और पाखी को हनीमून के लिए भेजेगी। भवानी कहेगी कि विनायक को एक और भाई या बहन की जरूरत है। पाखी और विराट रिश्ते में देवर भाभी हैं और सई के जाने के बाद विराट उसके करीब आ गया। 

वहीं दूसरी तरफ  सीरियल में शादीशुदा जिंदगी बिता रहे विराट और पाखी को सई के जिंदा होने की जानकारी मिलेगी। सई विराट से दूर जिंदगी काट रही है, वहीं दूसरी तरफ पत्रलेखा विराट के दिल में जगह बनाकर उसकी बीवी बन जाती है। अब सई अपनी बेटी सवि के साथ घूमने जाएगी, वहीं विराट भी पाखी और विनायक के साथ घूमने आएगा।

Also Read: Anupamaa Spolier : क्या कोमा से बाहर आ जाएगा अनुज? अधिक की सच्चाई जानकर पाखी के उड़ेंगे होश  

यहां पर सई का विराट और पत्रलेखा से सामना होने वाला है। सबसे पहले विराट को सवि दिखाई देगी और वह उसे पत्रलेखा से मिलवाएगा। इसके बाद सवि कहेगी कि उसकी मॉम भी यहीं है। वहीं दूसरी तरफ विनायक सई से मिलेगा और वो बताएगा कि उसके पापा भी यहीं पर हैं। दोनों बच्चे अपने पैरेंट्स को एक दूसरे के पैरेंट्स से मिलवाएंगे। 

देखना दिलचस्प होगा कि सई को जिंदा देखकर विराट का रिएक्शन कैसा होगा, वहीं विराट और पत्रलेखा को शादीशुदा देखकर सई कैसे रिएक्ट करेगी। कुछ मिलाकर शो में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। 

   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर