विराट खो देगा आपा, हमेशा के लिए नागपुर छोड़कर चली जाएगी सई, Ghum Hai Kisike Pyaar Meiin अब होगा सेपरेशन

Ghum Hai Kisike Pyaar Meiin Update Sayi Virat major fight And Sepration: विराट एक बार फिर क्रोधित होकर सई का अपमान करेगा। विराट के भयानक गुस्से के बाद सई अब एक बड़ा निर्णय लेगी...

Ghum Hai Kisike Pyaar Meiin Separation Sayi back Gadchiroli major fight With Virat GHKKPM
गुम है किसी के प्यार में टीवी शो।  
मुख्य बातें
  • विराट और सई के समीकरण एक बार फिर गिरने लगे हैं।
  • विराट अपने ट्रांसफर कैंसिल होने में सई का हाथ जानकर हैरान हो जाता है।
  • क्रोधित विराट एक बार फिर सई का अपमान करता है।

टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में विराट और सई के समीकरण एक बार फिर गिरने लगे हैं। फिलहाल चल रही कहानी के अनुसार, शिवानी और सनी, सई को कनफ्रंट करते हैं, जहां वो कहती है कि वो विराट से प्यार नहीं करती है। वहीं विराट अपने ट्रांसफर कैंसिल होने में सई का हाथ जानकर हैरान हो जाता है। इससे वह इतना नाराज हो जाता है कि वह उस पर कटाक्ष करता है और ऐसा करने के कारण पर सवाल उठाता है।

विराट, सई का सामना करते हुए उससे जवाब मांगता है। विराट उलझन में है क्योंकि सई उसे प्यार नहीं करती है तो उसने उसे क्यों रोका? सई उसे जवाब देने में झिझक महसूस करती है। इस प्रकार, जब सई एक शब्द भी नहीं बोलती है, तो क्रोधित विराट एक बार फिर उसका अपमान करता है।

विराट खो देगा अपना आपा
गुम है किसी के प्यार में दिलचस्प ट्विस्ट दिखने वाले हैं। विराट को आखिरकार पता चल जाएगा कि सई ने ही उसका ट्रांसफर रद्द कर दिया है। आने वाले एपिसोड में, सई को अपना ट्रांसपर रद्द कराने के लिए विराट उसपर काफी नाराज होगा। सई को विराट के भयानक गुस्से का सामना करना पड़ेगा, जिससे सई अब एक बड़ा निर्णय लेगी। विराट अपना आपा खो देगा और सई को कमरे में बंद कर देगा। सई को विराट का ये रूप देखकर बड़ा झटका लगेगा। विराट को इतने गुस्से में देखकर सई चौंक जाएगी और विराट की खुशी के लिए घर छोड़ने का फैसला करेगी।

नागपुर शहर छोड़कर चली जाएगी सई
सई अपने प्रति विराट के अशिष्ट व्यवहार से परेशान हो जाएगी और उसके जीवन से बाहर निकलने का फैसला करेगी। सई नागपुर छोड़कर गढ़चिरौली वापस जाने की योजना बनाएगी। अपकमिंग एपिसोड में सई किसी तरह कमरे से बाहर निकल कर अपने कॉलेज जाने में कामयाब हो जाएगी। सई डीन के साथ अपॉइंटमेंट लेती है। सई कॉलेज के डीन के साथ अपॉइंटमेंट लेकर गढ़चिरौली ट्रांसफर लेने की योजना बनाएंगी। सई, पुलकित की मदद से कॉलेज के डीन से मिलेगी और अपने ट्रांसफर के लिए आवेदन करेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर