गुम है की सई के पैर हुए भारी, क्या विराट को तलाक देने के बाद बनने वाली है उसके बच्चे की मां?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Fame Ayesha Singh Baby Bump Pictures: टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में सई का किरदार निभाने वाली अदाकारा आयशा सिंह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सई का बेबी बंप देखा जा सकता है जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Actress Ayesha Singh Get Pregnant, Ayesha Singh Aka Sai Pregnancy Pictures Went Viral, Sai Got Pregnant Her Baby Bump Pictures Went Viral 
विराट को तलाक देने के बाद प्रेग्नेंट हुई सई? देखें तस्वीरें  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • गुम है में सई का किरदार निभाती हैं आयशा सिंह। 
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं सई की तस्वीरें। 
  • तस्वीरों में देखा जा सकता है सई का बेबी बंप। 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Fame Ayesha Singh Baby Bump Pictures Viral: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी शो गुम है किसी के प्यार में की कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। इस टीवी सीरियल की कहानी लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफल हुई है। फिलहाल, इस टीवी सीरियल में सई और विराट के तलाक का ट्रैक चल रहा है जिसने दर्शकों को उनकी कुर्सी से जोड़े रखा है। लेकिन इसी बीच एक और चीज ऐसी है जिसे देख कर गुम है किसी के प्यार में के प्रशंसक अचंभे में पड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर गुम है किसी के प्यार में में सई का किरदार निभाने वाली अदाकारा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं जिन्हें देख कर हर कोई हैरान है।

प्रेग्नेंट हुई सई? 

गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिन्हें देख कर फैंस हैरान हैं। इस तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आयशा सिंह उर्फ सई प्रेग्नेंट है। यह फोटोज टीवी सीरियल की सेट की हैं जहां सई अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही है। सई की यह फोटोज देख कर लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है। यह तस्वीरें देखने के बाद लोगों के मन में कई सवाल पैदा हो गए हैं।

Also Read: तलाक लेने के पीछे छुपा है सई-विराट का गहरा राज, पाखी ने लगाया सई पर किसी और से प्यार करने का इल्जाम

विराट से तलाक लेने के बाद सई हुई प्रेग्नेंट? 

सई की इन तस्वीरों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस शो के मौजूदा एपिसोड में सई और विराट के तलाक का ट्रैक चल रहा है। इसी बीच इन तस्वीरों के आ जाने से अब फैंस के मन यह सवाल आ रहैं हैं कि क्या गुम है में अब कोई नया ट्विस्ट आने वाला है या सई विराट के बच्चे की मा बनने वाली है। कुछ खबरों के अनुसार, विराट और सई के तलाक लेने के पीछे बड़ा राज छुपा हुआ है। इस टीवी सीरियल में सई और विराट के फिजिकल रिलेशन पर कोई ट्रैक नहीं चला है लेकिन यह कहा जा रहा है कि सई और विराट अपने परिवार वालों से कुछ छुपा रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

Also Read: गुम है में विराट के लिए भवानी ने लिया कठोर फैसला, सई और अश्विनी के पैरों तले खिसकी जमीन 

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है की सई अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही है, इसका साथ उसने मंगलसूत्र भी पहना हुआ है। लोग यह सोच रहे हैं कि सई ने विराट को तलाक दे दिया है तो फिर उसने मंगलसूत्र क्यों पहना है। क्या यह किसी नए ट्विस्ट की ओर इशारा है? क्या सई और विराट के बीच की सारी गलतफहमी दूर हो जाएगी और वह फिर से एक हो जाएंगे?

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर