GHKKPM spoiler: निनाद और अश्विनी को अलग-अलग बेड पर सोता देख सई होगी शॉक्‍ड, दोनों के रिश्‍ते में आई कड़वाहट की वजह जानने की करेगी कोशिश

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin twist: गुम है किसी के प्‍यार में टीवी सीरियल में नया मोड़ आने वाला है। इसमें सई को निनाद और अश्‍विनी के रिश्‍ते के बीच की तनातनी के बारे में पता चलेगा।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin, GHKKPM spoiler
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin spoiler 
मुख्य बातें
  • निनाद और अश्विनी के रिश्‍ते की सच्‍चाई का सई को चलेगा पता।
  • दोनों की एनिवर्सरी को लेकर सई बनाएगी प्‍लान।
  • अश्विनी अपनी शादी के दिनों को याद करेगी होगी भावुक।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्‍यार में जल्‍द ही एक ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जिसमें सई को निनाद और अश्विनी के बिगड़े हुए रिश्‍ते के बारे में पता चलेगा। दरअसल सई उनकी मैरिज एनिवर्सरी को स्‍पेशल बनाने के लिए प्‍लान तैयार करने को सोचेगी, तभी वह निनद और अश्विनी को अलग अलग बेड पर सोता देख शॉक्‍ड हो जाएगी। ऐसे में सई दोनों के रिश्‍ते में आई इन दूरियों की वजह जानने की कोशिश करेगी। 

अश्विनी की आंखों में छलकेंगे गम के आंसू 

सई अपने माता पिता की मैरिज एनिवर्सरी को खास बनाने की कोशिश करेगी। वह इस सिलसिले में बात करने के लिए निनाद और अश्विनी के रूम में जाएगी। मगर बेडरूम में दोनों के अलग अलग बेड देख वह चौंक जाएगी। वह अश्विनी से इसका कारण पूछेगी। तभी अश्‍विनी निनाद के साथ अपनी शादी के दिन को याद करके भावुक हो उठेगी। उनकी आंखों में गम के आंसू छलक उठेंगे। 

विराट को नहीं होगी परवाह 

निनाद और अश्विनी की एनिर्वसरी को लेकर सई एक्‍साइटेड होगी। वह उन दोनों के इस स्‍पेशल डे को खास बनाना चाहेगी, वहीं ठीक इसके उलट विराट को इसकी कोई परवाह नही होगी। उसे अपने माता पिता के मतभेद के बारे में पता है, इसलिए वो दोनों के लिए कोई प्‍लान नहीं बनाना चाहता और ना ही वह उनके रिश्‍ते को सुधारने के लिए कोई पहल की सोचता है। 

सई खंगालेगी अतीत के पन्‍ने 

निनाद और अश्विनी के रिश्‍ते में चल रही तनातनी की भनक सई को लगते ही वह उन दोनों के अतीत के पन्‍नों को खंगालने की कोशिश करेगी। वह अश्विनी से जानना चाहेगी कि आखिर निनाद के साथ उसके रिश्‍ते में तनाव की वजह क्‍या है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर