Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: पति विराट को बेगुनाह साबित करेगी सई, दोनों की हैप्पी होली में भंग डालेगी पाखी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। सदानंद और श्रुति की वजह से विराट पर लगे सभी आरोप गलत साबित होंगे।

Sai and Virat in Ghum hai kisikey Pyaar meiin
Sai and Virat in Ghum hai kisikey Pyaar meiin 
मुख्य बातें
  • गुम है किसी के प्यार में की कहानी में तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है।
  • श्रुति की वजह से विराट पर लगे सभी आरोप गलत साबित होंगे।
  • सई उस पर लगे सारे आरोप गलत साबित करेगी। 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। सदानंद और श्रुति की वजह से विराट पर लगे सभी आरोप गलत साबित होंगे और ये काम कोई और नहीं बल्कि उसकी बीवी सई करेगी। सदानंद और श्रुति की वजह से विराट ने काफी कुछ झेला। उसकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बर्बाद हो गई, इस वजह से विराट अब किसी से बात नहीं करता है। वह अपने कमरे में बंद रहता है। सई ने भी उसे गलत समझा था लेकिन जब उसे सच का पता चला तो वह वापस आ गई। अब सई उस पर लगे सारे आरोप गलत साबित करेगी। 

सई (Ayesha Singh) एक प्लान बनाएगी।  गुम है किसी के प्यार में सीरियल में होली मनाई जा रही है और होली के इस जश्न में विराट शामिल नहीं होगा। वह खुद को अपने कमरे में बंद कर लेगा। तब सई डीआईजी सर और पुलिस विभाग के विराट के दोस्तों को घर बुलाएगी और दरवाजा खुलवाएगी। इसके बाद विराट के साथी उसे कंधे पर बिठाकर होली के फंक्शन में लाते हैं। 

Also Read: कभी ऐसी दिखती थी Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सई जोशी, हैरान कर देगा Transformation

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

इसके बाद सई मीडिया को बुलाती है और डीआईजी सर मीडिया के सामने ये बात कहते हैं कि विराट बेकसूर है और उस पर लगे सभी आरोप झूठे हैं। विराट पर लगे आरोप झूठे सबित होने से पूरे परिवार के चेहरे पर खुशी आ जाती है। वही विराट का सई के प्रति गुस्सा भी कुछ कम होता है। 

होली का जमेगा रंग

होली के मौके पर सई विराट को अपने करीब लाना चाहती है लेकिन पाखी उनके रंग में भंग डालने की कोशिश करेगी। सई और विराट को करीब आता देख उसके दिल पर सांप लेट रहे हैं। अब देखना ये होगा कि सई और पाखी में से किसकी जीत होगी और किसे मिलेगी मात।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर