GHKKPM Big Twist: सई की मदद के लिए गुम है किसी के प्यार में हुई नई एंट्री, सम्राट ने किया घर छोड़कर जाने का फैसला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin upcoming Spoiler| आने वाले एपिसोड में डॉ. अंजलि की एंट्री होने वाली है। इधर पाखी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं क्योंकि सम्राट में घर छोड़कर जाने का फैसला किया है...

GHKKPM twist Sayi doctor Anjali New Entry| GHKKPM twist Update Samrat leave House|
गुम है किसी के प्यार में टीवी शो।  
मुख्य बातें
  • जैसा कि देखा गया है कि सई एक्सीडेंट के बाद सदमे में है।
  • विराट और चव्हाण परिवार सई के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।
  • अब कहानी में सई को ठीक करने के लिए एक नई एंट्री हुई है।

गुम है किसी के प्यार में कुछ बड़े ट्विस्ट दिखने वाले हैं। जैसा कि देखा गया है कि सई एक्सीडेंट के बाद सदमे में है और बोल नहीं पा रही है। विराट और चव्हाण परिवार सई के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। सम्राट, पुलकित से पूछता है कि सई अभी तक क्यों नहीं बोल रही है जबकि डॉक्टर कर्माकर उसे बताता है कि यह एक साइकोलॉजिकल समस्या है और उन्हें एक मनोचिकित्सक से परामर्श करने की आवश्यकता है।अब पुलकित ने सम्राट से वादा किया है वो सबसे अच्छे मनोचिकित्सक से सलाह लेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि सई जल्द ही ठीक हो जाए।

आने वाले एपिसोड में डॉ. अंजलि की एंट्री होने वाली है। पुलकित, मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजलि की मदद लेने का सुझाव पेश करेगा। डॉक्टर अंजलि की नई एंट्री सई के लिए मददगार साबित होने वाली है। वो सई के साथ उसके निजी जीवन और चव्हाण परिवार के साथ उसके संबंधों के बारे में बातचीत करती नजर आएंगी। डॉ. अंजलि को पता चल जाएगा कि सई पर्सनल ट्रॉमा से गुजर रही है। वह उसके साथ दोस्ताना तरीके से बातचीत करने की कोशिश करेगी और इसी तरह से अब कहानी आगे बढ़ेगी। 

सई करेगी विराट के नाम का जिक्र
जब पुलकित, डॉ. अंजलि को लेकर आएगा तब विराट भी सई का बहुत ख्याल रखेगा। डॉक्टर अंजलि सई को बोलने और अपने गहरे विचार व्यक्त करने की कोशिश करने के लिए कहती है। तब सई रोने लगती है क्योंकि वो बोल नहीं पाती है। लेकिन डॉ. अंजलि उसे लिखकर अपने विचार व्यक्त करने के लिए कहती है। 

डॉ अंजलि को पता चलेगा कि ये पूरी समस्या विराट-सई के प्यार के बारे में है। सई नोटपैड पर जब वी लिखती है को डॉक्टर को पता चलता है कि सई या तो विराट से प्यार करती है या नफरत करती है। यहां उसका सारा दर्द सिर्फ विराट का है। क्या डॉक्टर अंजलि, विराट के लिए सई के प्यार का कबूलनामा हासिल कर पाएगी? यह देखना दिलचस्प होगा।

घर छोड़कर चला जाएगा सम्राट
गुम है किसी के प्यार में, सम्राट के अपने परिवार को छोड़कर अनाथालय में वापस जाने का फैसला करने वाला है। सम्राट जल्द ही परिवार के सामने अनाथालय वापस जाने का फैसला सुनाएगा, क्योंकि वहां के बच्चों को उसकी जरूरत है। पाखी ने शुरू में दावा किया था कि अगर सम्राट भविष्य में वहां शिफ्ट होना चाहता है तो वो उसके साथ महाबलेश्वर जाएंगी।

पाखी अब परेशान होगी क्योंकि वह महाबलेश्वर में शिफ्ट नहीं होना चाहती है वह जानती है कि जिस क्षण वह चव्हाण निवास छोड़ेगी, परिवार पर उसकी पकड़ ढीली हो जाएगी और सई आसानी से सभी के दिल में उसकी जगह ले लेंगी। दूसरी तरफ सम्राट, पाखी पर अपने साथ आने या न आने का फैसला पूरी तरह छोड़ देगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर