Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin Update: सई को जिंदा देखकर खुली रह जाएंगी विराट की आंखें, पत्रलेखा की खुशियों को लगेगा ग्रहण

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। यह ट्विस्ट तक आएगा जब विराट को पता चलेगा कि उसकी बीवी सई जिंंदा है जोकि पांच साल पहले एक हादसे का शिकार हो गई थी।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler, ghum hai kisikey pyaar meiin written update 15 july, ghum hai kisikey pyaar meiin written episode, गुूम है किसी के प्‍यार में अगला एपिसोड
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। इस ट्विस्ट के बाद चव्हाण निवास में धमाका होगा। यह ट्विस्ट तक आएगा जब विराट को पता चलेगा कि उसकी बीवी सई जिंंदा है जोकि पांच साल पहले एक हादसे का शिकार हो गई थी। जब विराट को पता चलेगा कि सई जिंदा है तो वह सब कुछ भूल जाएगा और अतीत में सई के साथ बिताया वक्त किसी फिल्म की तरह उसकी आंखों के सामने आ जाएगा। 

अभी तक आने देखा कि इस सीरियल में सब कुछ एक दम ठीक चल रहा है। विराट और पत्रलेखा ने शादी कर ली है। वह चव्हाण निवास में सबके साथ खुशी खुशी रहते हैं। पत्रलेखा उनके बेटे विनायक को मां की तरह प्यार दे रही है और घर का बिजनेस संभाल रही है। वहीं दूसरी तरफ सई पांच साल से एक गांव में अपनी छोटी सी बेटी के साथ रह रही है। यहां वो गांव वालों के हक के लिए अस्पताल बनवाना चाह रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

इसी गांव में सई प्रैक्टिस करती है। जब विराट का बेटा विनायक यहां कैंप में आया था तो सई ने उसका इलाज किया जिससे काफी फायदा हुआ। अब विराट और विनायक सई से इलाज कराने गांव आ रहे हैं। यहां विराट का सई से सामना होगा और जब दोनों एक दूसरे को देखेंगे तो आंखों को यकीन नहीं होगा। 

Also Read: Naagin 6: नागिन 6 में प्रथा की बेटी प्रार्थना का सामने आएगा अतीत, बड़े ट्विस्ट के साथ अब वो बनेगी शेषनागिन

पाखी की खुशियों का क्या होगा

लंबे समय से विराट का प्यार पाने की चाहत रखने वाली पत्रलेखा यानी पाखी की खुशियों को ग्रहण लगने वाला है। विराट पाखी के साथ जैसे तैसे अपनी जिंदगी शुरू करने को राजी हुआ है और अब सब सई के जिंदा होने की बात सामने आएगी तो विराट वहीं रुक जाएगा। पाखी को एक बार फिर इंतजार करना होगा।           

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर