39 की उम्र में Gracy Singh कर रहीं वापसी, हिट फिल्में देने के बाद अब इस टीवी सीरियल में आएंगी नजर

टीवी मसाला
Updated Oct 23, 2019 | 00:13 IST | IANS

Bollywood Actress Gracy Singh Comeback: बॉलीवुड में 'लगान' और 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' जैसी हिट फिल्में देने वालीं अभिनेत्री ग्रेसी सिंह वापसी कर रही हैं। ग्रेसी जल्द नए टीवी सीरियल के साथ दर्शकों के सामने आएंगी।

bollywood Actress Gracy Singh will Back On The Big Screen With New TV Serial
ग्रेसी सिंह।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड फिल्म लगान फेम ग्रेसी सिंह फिर से एक्टिंग वर्ल्ड में वापसी कर रही हैं।
  • ग्रेसी सिंह इस बार छोटे परदे पर एक नया टीवी सीरियल लेकर आ रही हैं।
  • ग्रेसी के इस सीरियल का जल्द ही टीवी पर प्रीमियर होगा।

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह(39) छोटे पर्दे पर देवी संतोषी मां के रूप में वापसी करेंगी। फिल्म 'लगान : वन्स अपॉन अ टाइम इन इंडिया' की अभिनेत्री ने टीवी शो 'संतोषी मां' में मुख्य भूमिका निभाई थी, जो 2015 से 2017 तक प्रसारित हुआ था। अब वह 'संतोषी मां-सुनाए व्रत कथाएं' में नजर आएंगी।
ग्रेसी ने कहा, 'संतोषी मां में मेरे लिए मां संतोषी की भूमिका निभाना बहुत संतुष्टिदायक था और फिर से उस सार को लाना सपने जैसा है। दैवीय किरदार निभाना आसान नहीं होता है, लेकिन इसमें काफी सकारात्मकता होती है, जो यह अपने साथ लाती है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamgracysingh) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamgracysingh) on


अभिनेत्री ने कहा कि मां संतोषी के प्रति श्रद्धा उन्हें इस किरदार में वापस ले आई है। 'संतोषी मां-सुनाए व्रत कथाएं' का प्रीमियर जल्द टीवी पर होगा।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर