Gurmeet Choudhary Bday: गुरमीत चौधरी- देबीना बनर्जी ने घर से भागकर की थी शादी, टीवी पर बन चुके हैं राम- सीता

Gurmeet Choudhary Birthday: टीवी पर राम और सीता का रोल निभा चुके गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने साल 2006 में भागकर शादी की थी। उन्होंने अपने पेरेंट्स को इस बारे में नहीं बताया था।

Gurmeet Choudhary with wife Debina Bonnerjee
Gurmeet Choudhary with wife Debina Bonnerjee 
मुख्य बातें
  • टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी का आज जन्मदिन है और वो 33 साल के हो गए हैं
  • गुरमीत ने साल 2011 में एक्ट्रेस देबीना बनर्जी से शादी की थी
  • इससे पहले साल 2006 में दोनों ने भागकर शादी की थी और घरवालों को इस बारे में नहीं बताया था

टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी का आज जन्मदिन है और वो 33 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 22 फरवरी 1987 को बिहार के भागलपुर में हुआ था। वो टीवी एक्टर के साथ- साथ डांसर और मार्शल आर्टिस्ट भी हैं। इसके साथ ही गुरमीत सेक्सिस्ट एशियन मैन अलाइव की टॉप 10 लिस्ट में शामिल रह चुके हैं, इस लिस्ट में वों 8वें नंबर पर थे।

गुरमीत ने साल 2008 में टीवी सीरीज रामायण में नजर आए थे जिसमें उन्होंने भगवान राम का रोल निभाया था और उनके साथ सीता के रोल में देबीना बनर्जी थीं। दोनों की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। यहीं दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और कुछ ही समय में दोनों ने शादी कर ली। 

दोनों की पहली मुलाकात साल 2006 में मुंबई में एक टैलेंट कॉन्टेस्ट के दौरान हुई थी जहां गुरमीत को मुंबई से चुने गए थे जबकि देबिना का सेलेक्शन कोलकाता से हुआ था। इसके बाद दोनों की मुलाकात मुंबई में तब हुई जब देबिना अपने एक्टिंग करियर के लिए मुंबई में शिफ्ट हुईं। गुरमीत देबिना के रूममेट के बॉयफ्रेंड के दोस्त थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon) on

 

 

गुरमीत ने देबिना को दिया था 'धोखा'

एक इंटरव्यू में देबिना ने बताया था कि गुरमीत को उन्हें एयरपोर्ट से पिक करना था लेकिन उन्होंने धोखा दे दिया और उन्हें पिक करने नहीं आए, जिसके चलते देबिना गुरमीत को नापसंद करने लगीं। गुरमीत के दोस्त देबीना की रूममेट को डेट कर रहे थे तो वो अक्सर उनके अपार्टमेंट पर जाया करते थे जहां कई बार मुलाकात हुई और दोनों एक दूसरे को जानने लगे। 

जब बंद हो गई देबीना और गुरमीत की मुलाकात

देबीना की रूममेट शहर से बाहर चली गईं जिसके बाद गुरमीत का उनके घर आना बंद हो गया, जिसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि वो गुरमीत को मिस कर रही हैं। इसके बाद देबीना गुरमीत को फोन करने लगीं और दोनों घंटों फोन पर बात करते थे।  

ऐसे किया था प्यार का इजहार

देबीना ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'एक दिन गुरमीत ने मुझे फोन किया और वो घंटों तक इधर उधर की बात करते रहे जिससे मैं बोर हो गई। मैंने उन्हें कहा कि मुझे लगता है कि तुम मुझे कहना चाहते हो कि तुम मुझसे प्यार करते हो। जिसके बाद उन्होंने कहा कि हां वो मुझे यह कहना चाहते हैं।' इस कॉल के तुरंत बाद गुरमीत देबीना के घर गए और उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon) on

घर से भागकर की थी शादी

15 फरवरी 2011 को दोनों ने शादी कर ली। हालांकि बाद में गुरमीत ने यह खुलासा किया था कि जब वो दोनों एक्टर नहीं थे और काम ढूंढ रहे थे और केवल 19-20 साल के थे तभी साल 2006 में उन्होंने भागकर शादी कर ली थी। दोनों ने अपने घरवालों को भी इस बारे में नहीं बताया था और उनके दोस्तों ने शादी करने में उनकी मदद की थी। इसके बाद साल 2011 में दोनों ने शादी की। 

अब दोनों की शादी को 9 साल बीत गए हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि वो टीवी के बेस्ट कपल्स में से एक हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर