Himanshi Khurana Photo: क्या हिमांशी खुराना ने कर ली शादी? मंगलसूत्र और चूड़ा पहने शेयर की अपनी तस्वीर

Himanshi Khurana New Photo: हिमांशी खुराना की नई फोटो से यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या उन्होंने शादी कर ली है? दरअसल इस फोटो में वो मंगलसूत्र और चूड़ा पहने नजर आ रही हैं।

Himanshi Khurana
Himanshi Khurana 
मुख्य बातें
  • क्या लॉकडाउन में हिमांशी खुराना ने कर ली शादी?
  • हिमांशी ने हाल ही में अपनी फोटो शेयर की जिसमें वो मंगलसूत्र और चूड़ा नजर आ रहा है
  • हिमांशी की फोटो पर कमेंट कर फैंस लगातार शादी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं

बिग बॉस 13 में नजर आई एक्ट्रेस हिमांशी खुराना का हाल ही में नया गाना 'ख्याल रख्या कर' रिलीज हुआ है जिसे लेकर वो चर्चा में हैं। इस गाने में वो असीम रियाज के साथ नजर आ रही हैं जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। यह साथ में दोनों का दूसरा गाना है। इससे पहले उनका गाना 'कल्ले सोहना नई' रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला।

चूड़ा और मंगलसूत्र पहने दिखीं हिमांशी

हिमांशी ने अब इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या लॉकडाउन में उन्होंने शादी कर ली? दरअसल हिमांशी ने अपनी जो नई फोटो शेयर की है उसमें वो मंगलसूत्र और चूड़ा पहने दिख रही हैं जिसके बाद फैंस लगातार यह पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने शादी कर ली है? हालांकि फोटो में हिमांशी ने मंगलसूत्र भी हाथ में पहना है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Himanshi Khurana (@iamhimanshikhurana) on

इस फोटो में हिमांशी ब्लू जींस और लाइनिंग शर्ट पहने दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने बालों को सॉफ्ट कर्ल देकर खोला हुआ है और हल्का मेकअप किया है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन फोटो पर ध्यान उनके चूड़े और हाथ में पहने मंगलसूत्र ने खींचा। हिमांशी ने जैसे ही ये फोटो पोस्ट की उनके फैंस ने लगातार इसपर कमेंट करना शुरू कर दिया। फैंस ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने शादी कर ली है? तो वहीं कुछ फैंस ने तो उन्हें बधाई तक दे दी। हालांकि वहीं कुछ फैंस उनसे यह भी पूछ रहे हैं कि क्या उनका कोई नया गाना रिलीज होने वाला है? मालूम हो कि हिमांशी ने इस फोटो को पोस्ट कर इसके बारे में कुछ नहीं लिखा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Himanshi Khurana (@iamhimanshikhurana) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Himanshi Khurana (@iamhimanshikhurana) on

आसिम रियाज को कर रही हैं डेट

मालूम हो कि हिमांशी बिग बॉस 13 के अपने को- कंटेस्टेंट आसिम रियाज को डेट कर रही हैं। दोनों की मुलाकात शो के दौरान ही हुई थी। शो में दोनों दोस्त बन गए और आसिम हिमांशी को दिल दे बैठे। हिमांशी की पहले सगाई हो गई थी इस वजह से वो आसिम से दूर रहीं और बाद में शो से बाहर हो गईं। बाद में वो बतौर गेस्ट बिग बॉस घर में आईं जहां आसिम ने हिमांशी को प्रपोज किया और उन्होंने इसे कुबूल कर लिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर