रॉकी जयसवाल ने सोनम कपूर पर साधा निशाना, लिखा- 'आपके अगले जन्म के बारे में सोच भी नहीं सकता'

Rocky Jaiswal On Sonam Kapoor: नेपोटिज्म पर बहस के बीच सोनम कपूर ने फादर्स डे पर कहा था कि उन्हें गर्व है कि वह अपने पिता की बेटी है, और ये उनके कर्म हैं। रॉकी जयसवाल ने उन पर निशाना साधा है।

Sonam Kapoor, Rocky Jaiswal
Sonam Kapoor, Rocky Jaiswal 
मुख्य बातें
  • हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल ने सोनम कपूर पर निशाना साधा है।
  • सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर फादर्स डे पर पोस्ट लिखा था।
  • रॉकी जयसवाल ने लिखा- 'मैं तुम्हारे अगले जन्म के बारे में सोच भी नहीं सकता।'

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर स्टार किड्स को यूजर्स निशाना बना रहे हैं। वहीं, सोनम कपूर ने फादर्स डे पर ट्रोलर्स को जवाब देते हुए पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट पर अब हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल ने  सोनम की खिंचाई की है। 

रॉकी जयसवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'तो हम एक शख्स जिसे नेपोटिज्म और प्रिवलेज के कारण मौका नहीं मिला ये उसके पिछले जन्म के 'कर्म' है? इस लॉजिक से थो तो सोनम कपूर मैं तुम्हारे अगले जन्म के बारे में सोच भी नहीं सकता।' 

रॉकी ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- ' पश्चिम के इस पवित्र ब्रह्मांडीय संतुलन के कारण ही गरीब अमीरों और ताकतवर द्वारा सड़कों पर फेक दिए जाते हैं। ताकतवर लोगों द्वारा कर्मा के नाम पर क्रूरता को जायज ठहराया जा रहा है। अपनी सच्चाई स्वीकार करने के लिए आपकी तारीफ करनी चाहिए।' 


 

सोनम कपूर ने किया था ये ट्वीट 
फादर्स डे पर सोनम कपूर ने ट्वीट किया था-  'आज इस फादर्स डे पर कहना चाहती हूं कि हां मैं अपने पिता की बेटी हूं। हां मैं उनकी वजह से आज यहां पर हूं। ये सही है कि मुझे कुछ विशेषाधिकार प्राप्त हुए हैं। यह कोई अपमान नहीं है।' 

सोनम कपूर ने अपने ट्वीट में आगे लिखा- 'मेरे पिता ने बहुत मेहनत की है। यह मेरे कर्म हैं कि मैं उनके घर पर पैदा हुई हूं। मुझे गर्व है कि मैं उनकी बेटी हूं।' इस दुख की घड़ी में परेशान करना, बदला लेना और अपना एजेंडा बढ़ाना ये आपके कर्म हैं। भगवान आपको माफ करें।'


 

कंगना रनौत ने भी पोस्ट किया था वीडियो 
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद नेपोटिज्म पर सबसे पहले कंगना  रनौत ने वीडियो पोस्ट किया था। कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए बॉलीवुड के मूवी माफिया को जिम्मेदार ठहराया गया है। 

मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की जांच कर रही है। पुलिस ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से लगभग नौ घंटे तक पूछताछ की थी। इसके अलावा पुलिस ने सुशांत के परिजनों का भी बयान दर्ज कर लिया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर