Hina Khan Naagin 5: नागिन-5 के सेट पर हिना खान का कैमरे के पीछे कुछ ऐसा होता है हाल, देखें बिहाइंड द सीन्स!

Hina khan Naagin 5 Video: हिना खान कभी फ्री टाइम में वीडियोज बना रही होती हैं तो कभी मेकर्स के साथ अपनी स्क्रिप्ट डिस्कस करती हैं। देखें नागिन-5 बिहाइंड का सीन्स की झलकियां...

Naagin 5 behind the scenes Hina khan TV Actress Photos & videos Viral
नागिन-5 के सेट पर हिना खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नागिन-5 की कहानी की शुरुआत हिना-मोहित और धीरज मिलकर करने वाले हैं।
  • एकता कपूर का शो जब आगे बढ़ेगा तो इसमें सुरभि चंदना और शरद मल्होत्रा की भी एंट्री होगी।
  • फिलहाल हिना खान नागिन सीरीज में डेब्यू कर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। 

नागिन-5 की शुरुआत छोटे परदे पर हो चुकी है। एकता कपूर ने इसबार नागिन हिट सीरीज की पांचवी इंस्टॉलमेंट के आरंभ के लिए 3 बड़े चेहरों को चुना है। जो कि हिना खान, कुंडली भाग्य के अभिनेता धीरज धूपर और मोहित मल्होत्रा हैं। नागिन-5 की कहानी की शुरुआत हिना-मोहित और धीरज मिलकर करने वाले हैं। हिना खान-मोहित मल्होत्रा और धीरज धूपर ने अपने नागिन-5 के पहले ओपनिंग एपिसोड में ही दर्शकों को बीच एक्साइटमेंट जगा दी है। जैसे-जैसे एकता कपूर का शो नागिन-5 आगे बढ़ेगा इसमें सुरभि चंदना और शरद मल्होत्रा की भी एंट्री होगी, जो कि लीड स्टार होने वाले हैं। फिलहाल हिना खान नागिन सीरीज में डेब्यू कर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। 

हिना खान आए दिन अपने फैन्स के साथ नागिन-5 के सेट की कुछ झलकियां शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं हिना खान के शूटिंग के दौरान के कई वीडियोज और फोटोज भी फैन पेज पर खूब वायरल होते हैं। अब हाल ही में नागिन-5 के सेट से हिना खान के बिहाइंड द सीन्स फोटोज-वीडियो सामने आए हैं। इसमें अभिनेत्री हिना खान के उन पलों को कैद किया गया है जब वो शूटिंग के दौरान या तो रिहर्सल कर रही होती हैं या फिर अपने सीन्स का इंतजार के वक्त फैन्स के लिए वीडियोज बना रही होती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@update1_serial_tv) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin_colours_tv) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin_colours_tv) on

आप भी इन नागिन-5 बिहाइंड का सीन्स में देख सकते हैं कैसे हिना खान कभी फ्री टाइम में वीडियोज बना रही होती हैं तो कभी मेकर्स के साथ अपनी स्क्रिप्ट डिस्कस करती हैं। इतना ही नहीं हिना खान कभी-कभी अपनी वैनिटी में जाकर शॉर्ट ब्रेक में आराम करना, डाइट लेना भी पसंद करती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin_colours_tv) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin_colours_tv) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin_colours_tv) on

ऐसी है नागिन-5 की कहानी
नागिन-5 (Naagin 5) की कहानी के बारे में बात करें तो सर्वश्रेष्ठ आदि नागिन हिना खान अपनी पूरी कहानी बृंदा को सुनाने वाली हैं। कैसे 10 हजार साल पहले उनका प्यार अधूरा रह गया और उन्हें खुद भगवान शिव ने श्रॉप दिया। सर्वश्रेष्ठ आदि नागिन हिना खान बताएंगी कि वो नाग हृदय यानि मोहित मल्होत्रा से प्यार करने लगती हैं। लेकिन इससे पहले कि उनकी प्रेम कहानी अपनी हैप्पी एंडिंग तक पहुंचती है, भाग्य उन्हें अलग कर देता है। उसी समय चील आकाश यानि धीरज धूपर उनके लिए जुनूनी प्यार में गिर जाते हैं। 
चील की नागमणि और सर्वश्रेष्ठ आदि नागिन को पाने की ख्वाहिश में शुरू होती है प्यार-नफरत की कहानी...। इस तरह से नागिन का प्यार अधूरा रह जाता है तो अपना बदला पूरा करने का निर्णय लेती है। कलयुग में उसका पुनर्जन्म होगा और इसबार वो अपनी कहानी पूरी करने के साथ-साथ अतीत का बदला भी लेगी।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर