लॉक डाउन के बीच पहली बार घर से बाहर निकलीं हिना खान, जानें क्यों मां संग जाना पड़ा हॉस्पिटल

Hina Khan Visits Doctor During Lockdown: हाल ही में हिना खान को डॉक्टर के पास जाते हुए देखा गया। सामने आई तस्वीरों में हिना खान के साथ उनकी मां भी डॉक्टर के क्लीनिक पर नजर आ रही हैं....

Hina Khan visits doctor during Coronavirus lockdown with mom
मां के साथ हिना खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • हाल ही में हिना खान को डॉक्टर के पास जाते हुए देखा गया।
  • हिना खान अपनी मां के साथ डॉक्टर के क्लीनिक पर नजर आईं।
  • देशभर में चल रहे 21 दिन के लॉक डाउन के बीच हिना को घर से बाहर देखा गया।

एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी फिटनेस का खूब ख्याल रख रही हैं। कोरोना वायरस की वजह से देशभर में चल रहे 21 दिन के लॉक डाउन में हिना अपने घर पर ही रखकर सेहत का ध्यान रख रही हैं। हालांकि हाल ही में हिना खान को डॉक्टर के पास जाते हुए देखा गया। सामने आई तस्वीरों में हिना खान के साथ उनकी मां भी डॉक्टर के क्लीनिक पर नजर आ रही हैं। देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि हिना की तबीयत ठीक नहीं है। 
दरअसल हिना खान की मां को कंधे में दर्द की शिकायत हुई थी। दर्द ज्यादा बढ़ने के बाद मां-बेटी को डॉक्टर के पास जाना पड़ा। इसी वजह से हिना खान को लॉक डाउन के दौरान घर से बाहर भी निकलना पड़ा। हिना ने इस लॉक डाउन आउटिंग में स्वीकार किया है कि बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@hinakhanteam1) on

हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में डॉक्टर के क्लीनिक वाली तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में हिना और उनकी मां मास्क लगाए दिख रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आज बहुत व्यस्त हैं। मां को कल कंधे में बहुत बुरा दर्द हुआ था। उन्हें अस्पताल ले जाना था। मुझ पर भरोसा करें दोस्तों इस समय में बाहर कदम रखना आसान नहीं है। हर चीज बेहद असुरक्षित हो गई है।'
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sherr_hina_khan) on

हिना खान अगली फोटो में अकेले दिख रही हैं। डॉक्टर उनका चैकअप करता नजर आ रहा है। हिना ने बताया है कि स्ट्रेचिंग के दौरान आए खिचाव के लिए वो डॉक्टर को दिखा रही हैं ताकि उन्हें फिर से क्लीनिक ना आना पड़े। क्योंकि इस स्थिति में बाहर निकलना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@hinasherrkhan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@hinasherrkhan) on

वैसे हिना खान की इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो ऐसी भी है जिसमें एक लड़का गर्म पानी, सैनिटाइजर और नैपकिन के साथ उनकी कार साफ कर रहा है। हिना और उनकी मां डॉक्टर से चैकअप कराकर जब तक बाहर आईं तो उनकी कार साफ हो चुकी थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर