Then and Now: अब कैसे दिखते हैं 'महाभारत' के एक्टर्स, देखें पहले और अब की तस्वीरें

कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन है ऐसे में लोग लगातार सोशल मीडिया पर यह मांग कर रहे हैं कि रामायण और महाभारत जैसे सीरियलों को एक बार फिर से शुरू किया जाए। लोगों की मांग का जवाब देते हुए प्र

Then and Now
Then and Now 
मुख्य बातें
  • टीवी पर एक बार फिर से टेलिकास्ट हो सकता है महाभारत
  • देखें महाभारत के एक्टर्स की ये पहले और अब की तस्वीरें
  • मालूम हो कि 28 मार्च से रामायण टेलिकास्ट होने जा रहा है

कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन है ऐसे में लोग लगातार सोशल मीडिया पर यह मांग कर रहे हैं कि रामायण और महाभारत जैसे सीरियलों को एक बार फिर से शुरू किया जाए। लोगों की मांग का जवाब देते हुए प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने हाल ही में यह जानकारी दी थी कि टीवी पर एक बार फिर से महाभारत की शुरुआत की जा सकती है। 

टीवी पर रामायण की शुरुआत कल यानी 28 मार्च से शुरू होने वाला है। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही महाभारत को भी टीवी पर फिर से टेलिकास्ट किया जाएगा। इस मौके पर हम आपको दिखा रहे हैं महाभारत में नजर आए एक्टर्स की तस्वीरें। देखें इन एक्टर्स की पहले और अब की तस्वीरें।

अब  

भगवान कृष्ण के रोल में नितीश भारद्वाज: महाभारत में भगवान कृष्ण का रोल निभाने वाले नितीश भारद्वाज ने अपने रोल से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। वो फिलहाल स्क्रीन राइटिंग और डायरेक्शन में काम कर रहे हैं।

द्रौपदी के रोल में रूपा गांगुली: बी.आर चोपड़ा की महाभारत में द्रौपदी का रोल निभाया था एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने। रूपा कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

दुर्योधन के रोल में पुनीत इस्सर: इसमें दुर्योधन का रोल निभाने वाले एक्टर पुनीत इस्सर अब ऐसे दिखते हैं। महाभारत में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। मालूम हो कि वो रिएलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं।

कर्ण के रोल में पंकज धीर: महाभारत में एक्टर पंकज धीर ने कर्ण का रोल निभाकर हजारों दिलों में अपने लिए जगह बनाई थी। पंकज धीर कई फिल्मों और सीरियलों में काम कर चुके हैं।

भीष्म के रोल में मुकेश खन्ना: एक्टर मुकेश खन्ना ने महाभारत में भीष्म का रोल निभाया था। मालूम हो कि वो बारत के पहले सुपर हीरो शक्तिमान के तौर पर भी जाने जाते हैं। 

युधिष्ठिर के रोल में गजेंद्र चौहान: एक्टर गजेंद्र चौहान महाभारत में युधिष्ठिर का रोल निभाते दिखे थे। इसके अलावा वो कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। साथ ही उन्हें फिल्म एंड टेलिविजय इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) का चेयरमैन भी नियुक्त किया जा चुका है। 

राजा भरत के रोल में राज बब्बर: जाने माने एक्टर राज बब्बर ने महाभारत में राजा भरत का रोल निभाते नजर आए थे। राज बब्बर बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं और कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

गांधारी के रोल में रेणुका इसरानी: एक्ट्रेस रेणुका इसरानी ने महाभारत में गांधारी का रोल निभाया था। रेणुका नामी एक्ट्रेस रही हैं और महाभारत के अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया। 

हनुमान के किरदार में दारा सिंह: एक्टर दारा सिंह का निधन हो चुका है जो कि महाभारत में हनुमान का रोल निभाते थे। उनके रोल को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर