Imlie की एक्ट्रेस Chandni Bhagwanani ने कहा TV सीरियल को अलविदा, आखिरी दिन की शूटिंग की खत्म, जानें वजह

Chandni Bhagwanani bid an adieu to Star Plus Imlie TV Show: चांदनी भगवानानी ने टेलीविजन सीरियल इमली के साथ छोटे परदे पर वापसी की थी। लेकिन अब एक्ट्रेस ने टीवी शोज को अलविदा कहने का प्लान बना लिया है...

Imlie Actress Chandni Bhagwanani Exit| Chandni Bhagwanani pallavi Imlie| Chandni Bhagwanani bid an adieu to Star Plus Imlie| इमली एक्ट्रेस चांदनी भगवानानी ने कहा टीवी सीरियल को अलविदा|
चांदनी भगवानानी 
मुख्य बातें
  • चांदनी भगवानानी ने टेलीविजन सीरियल इमली के साथ छोटे परदे पर वापसी की थी।
  • अब चांदनी ने फिर से टीवी शोज को अलविदा कहने का प्लान बना लिया है।
  • खबर है कि चांदनी भगवानानी ने टीवी शो इमली छोड़ दिया है। 

चांदनी भगवानानी ने कुछ वक्त पहले ही छोटे परदे पर वापसी की है। करीब एक साल के अंतराल के बाद चांदनी भगवानानी टेलीविजन सीरियल इमली के साथ छोटे परदे पर वापस लौटी हैं। लेकिन अब चांदनी ने फिर से टीवी शोज को अलविदा कहने का प्लान बना लिया है। जी हां, टेलीविजन शो इमली में नई एंट्री लेने वालीं चांदनी भगवानानी अब पल्लवी के किरदार में नजर नहीं आएंगी। जैसा कि चांदनी भगवानानी, निशांत(अरहम अब्बासी) की प्रेमिका का रोल निभा रही थीं। जो शो में मुख्य अभिनेता गशमीर महाजनी के चचेरे भाई की भूमिका में है। अब चांदनी भगवानानी ने टीवी शो इमली छोड़ दिया है। 

ढाई महीने बाद चांदनी ने कहा इमली को अलविदा 
स्टार प्लस का शो 'इमली' दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और हाल ही में अभिनेत्री चांदनी भगवानानी ने निशांत त्रिपाठी की प्रेमिका के रूप में शो में नई एंट्री ली थी। दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि, जल्द ही चांदनी शो को अलविदा कह देंगी। वह महज ढाई महीने के लिए शो का हिस्सा थीं। 

चर्चा यह है कि जाहिर तौर पर चांदनी को साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ा ऑफर मिला है और उसने निर्माताओं ने सीरियल छोड़ने का अनुरोध किया है। इमली सीरियल का प्रोडक्शन हाउस चांदनी भगवानानी की बात मान गया है। इस तरह से अब पल्लवी का किरदार शो से बाहर हो जाएगा। 

ऐसे होगा चांदनी भगवानानी का एग्जिट
सीरियल इमली में अभिनेत्री को विदेश में एक कोर्स का प्रस्ताव मिला है और परिवार उसे इसे लेने के लिए प्रेरित करेगा। इस तरह से चांदनी भगवानानी का किरदार कुछ वक्त के लिए सीरियल में नजर नहीं आएगा। हालांकि चांदनी भगवानानी शो इमली में वापसी करेंगी या नहीं? यह अभी साफ नहीं है। इस बारे में चांदनी भगवानानी का कहना है कि जैसा कि कहते हैं कि सभी अच्छी चीजें अंत में खत्म जरूर होती है। तो हां, फिलहाल शो में मेरा ट्रैक खत्म हो गया है। कल शूटिंग का आखिरी दिन था।

मालिनी-इमली के बीच फंसा आदित्य
इमली में खूब हाई वोल्टेड ड्रामा चल रहा है। मालिनी ने परिवार में अपनी एंट्री की और चीजों को पूरी तरह से हिला दिया। इमली देख रही है कि मालिनी क्या कर रही है और उसे उसके इरादों पर भी शक है जबकि आदित्य को इस बारे में पूरी तरह से अनजान है। आदित्य को मालिनी के लिए बुरा लगता है क्योंकि उसने तलाक के लिए कुणाल के साथ अपने रिश्ते का झूठ बोला था। ताकि आदित्य, इमली के साथ मिल सके। मालिनी को लेकर आदित्य और इमली के बीच मतभेद है और यह नई मुसीबत खड़ी करने वाला है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर