Imlie की एक्ट्रेस Chandani Bhagwanani ऑस्ट्रेलिया में हुई थी नस्‍लवाद का शिकार, बस ड्राइवर ने की थी हरकत

Imlie actress Chandani Bhagwanani has faced racism incident: टीवी सीरियल इमली में पल्‍लवी के रोल में नजर आने वाली अदाकारा चांदनी भगवानानी ऑस्ट्रेलिया में नस्‍लवाद (रेसिज्‍म) का शिकार हो चुकी हैं।

sumbul touqeer and Chandni Bhagwanani
sumbul touqeer and Chandni Bhagwanani in Imlie 
मुख्य बातें
  • इमली सीरियल में निशांत की गर्लफ्रेंड पल्‍लवी के रूप में चांदनी भगवानानी आई थीं
  • हाल ही में पल्‍लवी की इमली के देवर निशांत त्रिपाठी से हुई है शादी।

Imlie actress Chandani Bhagwanani has faced racism incident: स्‍टार प्‍लस का लोकप्रिय सीरियल इमली इन दिनों खास पसंद किया जा रहा है। गश्‍मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani), सुम्‍बुल तौकीर खान (Sumbul Touqueer khan) और मयूरी देशमुख (Mayuri Deshmukh) के लीड रोल वाले इस सीरियल में हाल ही में छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा चांदनी भगवानानी (Chandani Bhagwanani) की एंट्री हुई है। इस सीरियल में वह आदित्‍य त्रिपाठी (Gashmeer Mahajani) के भाई निशांत की गर्लफ्रेंड पल्‍लवी के रूप में आई थीं और अब उनकी निशांत से शादी हो चुकी है। निशांत और पल्‍लवी की शादी कराने में इमली ने खासा रोल निभाया है। 

चांदनी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में आए टीवी सीरियल कोई अपना सा से की थी। इसके अलावा वह एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में भी काम कर चुकी हैं। चांदनी ने अमिता का अमित, तुम ही हो बंधु टीवी सीरियल में काम किया है। चांदनी आखिरी बार टीवी सीरियल संजीवनी के सीक्वल संजीवनी 2 में नजर आई थीं। इस सीरियल में उन्होंने डॉक्टर आशा कंवर का किरदार निभाया था। हालांकि, कम टीआरपी मिलने के कारण ये शो बहुत जल्दी ही बंद हो गया था।

ऑस्ट्रेलिया में हुई थी घटना 

चांदनी भगवनानी ऑस्ट्रेलिया में नस्‍लवाद (रेसिज्‍म) का शिकार हो चुकी हैं। इस बात की जानकारी खुद चांदनी भगवनानी ने सोशल मीडिया पर दी थी। दरअसल कोरोना वायरस के चलते भारत में लगे लॉकडाउन की वजह से वह ऑस्ट्रेलिया में फंस गई थीं। इसी दौरान चांदनी भगवनानी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा करते हुए अपने साथ हुई नस्लभेदी घटना के बारे में बताया था। उन्‍होंने बताया था- मैं इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हूं। यहां मुझे एक जगह पर जाना था, लेकिन वहां सीधी कोई ट्रेन नहीं जाती। इसलिए मैंने बस ली। मैंने मैप के जरिए लोकेशन चेक की तो मुझे लगा कि बस उस रास्ते में नहीं जा रही है, जहां मुझे जाना है। मैंने ड्राइवर से सही बात पूछी तो उसने मुझे नजरअंदाज किया। वह सबकी बातों का जवाब दे रहा था लेकिन मेरी बात का नहीं।' 

और बस से उतार दिया गया 

चांदनी ने आगे बताया कि उन्‍होंने ड्राइवर के पास जाकर पूछा कि क्या आप मुझे मेरी लोकेशन पर पहुंचा देंगे। वह चुप रहा। जब मैंने दोबारा पूछा तो वह चिल्लाने लगा और कहने लगा तुम भारतीय... उतरो मेरी बस से। चांदनी ने बताया कि इसके बाद उन्‍हें बस से उतार दिया गया। चांदनी के अनुसार ये घटना उनके जीवन की सबसे हैरान कर देने वाली है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर