Indian Idol 11 Finale: इन टॉप 5 कंटेस्टेंट के बीच होगी कांटे की टक्कर, आखिर कौन बनेगा विजेता

Indian Idol 11: इंडियन आइडल 11 का ग्रैंड फिनाले रविवार को होने वाला है। शो का विजेता कौन होने होगा ये तो कुछ देर बात पता चलेगा, लेकिन उससे पहले बताते हैं इस शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के बारे में-

Indian Idol 11 Finale
Indian Idol 11 Finale 
मुख्य बातें
  • इंडियन आइडल 11 के टॉप 5 में इन कंटेस्टेंट ने जगह बनाई है।
  • अनकोना मुखर्जी टॉप 5 जगह बनाने वाली इकलौती फीमेल कंटेस्टेंट है।
  • फिनाले में शुभ मंगल ज्यादा सावधान के स्टार्स भी नजर आएंगे।

टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 का फिनाले आज रात यानी 23 फरवरी को हाने वाला है। बता दें कि इंडियन आइडल के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स फिनाले के लिए तैयार हैं। हाल ही में इसका प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर आ चुका है। शो में टॉप 5 मजबूत दावेदार पहुंच चुके हैं। बता दें कि इस बार भी पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए लाइव वोटिंग होगी, जिसमें दर्शक अपने वोट से उन्हें जीता सकते हैं। वहीं इस बार टॉप 5 की लिस्ट में अनकोना, सनी हिंदुस्तानी, अद्रिज घोष, रिधम कल्याण, रोहित राउत शामिल हैं, तो आइए जानते हैं इन कंटेस्टेंट के बारे में....

जजों को अपनी आवाज से सीट से उठने के लिए मजबूर कर देने वाले सनी हिंदुस्तानी को दर्शक खूब सपोर्ट कर रहे हैं। बता दें कि सनी की आवाज न सिर्फ लोगों के दिल में बस जाती हैं बल्कि आंखों से आंसू भी ला देती है। सनी शुरुआत से ही छाए हुए हैं, इसके अलावा वो जज नेहा कक्कड़ के पसंदीदा कंटेस्टेंट भी हैं। ऐसे में फैंस उन्हें शो जीतने के लिए जमकर सपोर्ट कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

इंडियन आइडल 11 के सभी सिंगर्स एक से बढ़कर एक हैं, लेकिन सबसे ज्यादा तारीफ अनकोना मुखर्जी की हो रही है। अनकोना की इस शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी और टॉप 5 में पहुंचने वाली इकलौती फीमेल कंटेस्टेंट भी हैं। उनके आवाज को देखते हुए माना जा रहा है कि शो वही जीतने वाली हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ankona Mukherjee (@ankona15) on

कोलकाता के अद्रिज घोष भी इंडियन आइडल 11 के टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए हैं। उन्होंने अपने आवाज से कई बार समां बांध दिया है। व्यवहार से वैसे तो अद्रिज घोष काफी शर्मीले हैं, लकिन अपनी गायिकी से उन्होंने कई लड़कियों का दिल जीत लिया है। ऐसे में कह सकते हैं कि इस बार शो में कांटे की टक्कर लोगों को देखने को मिलेगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ADRIZ (@adrizghosh) on

लातूर के एनर्जेटिक सिंगर रोहित राउत मराठी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर हैं। रोहित अब बॉलीवुड में भी अपना नाम बनाना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने इंडियन आइडल 11 में हिस्सा लिया। उन्होंने शो में एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी है। वहीं शो को जीतने के लिए उन्हें कई मराठी स्टार्स भी सपोर्ट कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rohit Shyam Raut (@rohitshyamraut) on

अमृतसर के रिधम कल्याण भी विजेता की लिस्ट में टॉप पर हैं। बता दें कि रिधम ने अपनी आवाज से न सिर्फ लोगों के पसंदीदा बन गए हैं, बल्कि कई स्टार्स भी उन्हें खूब पसंद करते हैं। उन्होंने अपनी आवाज से कई बार बॉलीवुड स्टार्स को खुश किया है, ऐसे में रिधम भी बाकी कंटेस्टेंट को टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

बता दें कि इंडियन आइडल 11 के फिनाले में शुभ मंगल ज्यादा सावधान की टीम भी मौजूद होगी। हाल ही में इसका प्रोमो सामने आया है, जिसमें आयुष्मान खुराना से लेकर नीना गुप्ता तक कंटेस्टेंट की आवाज से खुश होते दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं खुद आयुष्मान खुराना भी कंटेस्टेंट की तारीफ करने से रोक नहीं पाए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर