Indian Idol 12 Finalist: इंडियन आइडल-12 के मेकर्स का बड़ा फैसला, आदित्य नारायण ने किया फाइनलिस्ट का खुलासा

Indian Idol 12 finalist Karan Johar in show Semi final: 15 अगस्त को इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले है। रविवार को शो के सेमी फिनाले में करण जौहर ने एंट्री ली...

Indian Idol 12 finalist| Indian Idol 12 Pawandeep, Arunita, Sayli, Danish, Nihal, and Shanmukhapriya| Indian Idol 12 Finale| इंडियन आइडल-12 फाइनलिस्ट का हुआ खुलासा| इंडियन आइडल फिनाले|
इंडियन आइडल-12 । 
मुख्य बातें
  • रविवार को इंडियन आइडल 12 का सेमी फाइनल रहा गया था जिसमें करण जौहर ने एंट्री ली।
  • इंडियन आइडल 12 में  मेकर्स ने एक बड़ा फैसला किया।
  • इंडियन आइडल 12 के मेकर्स ने हफ्ते भर पहले फाइनलिस्ट की घोषणा कर दी है।

इंडियन आइडल सीजन 12 अपने अंतिम चरण में है। कंटेस्टेंट लगातार अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। 15 अगस्त को चर्चित शो इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले है। रविवार को शो का सेमी फिनाले रखा गया था जिसमें करण जौहर ने एंट्री ली। इंडियन आइडल 12 सेमी फिनाले में बतौर स्पेशल गेस्ट करण जौहर ने एंट्री। करण जौहर अपने ब्लैक सूट में डैशिंग लुक में नजर आए।

इंडियन आइडल 12 के एपिसोड में निहाल टौरो ने शानदार परफॉर्मेंस दी। 'लड़की बड़ी अंजनी है', 'कोई मिल गया' और 'तुम पास आए' के मैशअप से करण जौहर को इम्प्रैस किया और वो शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ किए बिना खुद नहीं रोक पाए। अरुणिता दूसरी परफॉर्मर रहीं। उन्होंने 'कभी खुशी कभी गम' का गाना गाया। इसके बाद दानिश ने 'तेरा सजदा' गाने पर और निहाल ने 'कोई मिल गया' की परफॉर्मेंस दी। साथ ही पवरदीप राजन ने ऐ दिल है मुश्किल और चन्ना मेरे या गाया करण को इमोशनल कर दिया। 

इंडियन आइडल-12 के फाइनलिस्ट
इंडियन आइडल 12 में  मेकर्स ने एक बड़ा फैसला किया। उन्होंने किसी को बाहर ना करते हुए सभी कंटेस्टेंट को फाइनल में पहुंचा दिया है। अब फिनाले की रेस में अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, पवनदीप राजन, निहाल तारो, मोहम्मद दानिश और शनमुखप्रिया हैं।

आपको बता चले पवनदीप राजन को सेमीफाइनल में सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। पवनदीप राजन शुरुआत से ही सबकी पहली पसंद रहे हैं। अब देखना ये है कि इंडियन आइडल-12 की ट्रॉफी पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, निहाल तारो, मोहम्मद दानिश और शनमुखप्रिया में से किसके नाम होती है।

 
आपको बता दें, इंडियन आइडल के सीजन 12 के कंटेस्टेंट्स को शो खत्म होने से पहले ही ऑफर मिलने लगे हैं। अब तक अनु मलिक, बप्पी लहरी सहित कई सेलेब्स कंटेस्टेंट के साथ काम करने का कमिटमेंट दे चुके हैं। हाल ही में करण जौहर ने अरुणिता कांजीलाल और मोहम्मद दानिश का धर्मा फैमिली में स्वागत किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर