India's Best Dancer 2: लड़की जैसा महसूस करने पर समाज ने दिए थे ताने, कंटेस्टेंट Honey Singh की कहानी सुनकर जज भी हुए भावुक

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Oct 25, 2021 | 20:57 IST

India's Best Dancer 2: इंडियाज बेस्ट डांसर 2 की कंटेस्टेंट हनी सिंह ने अपनी स्ट्रगल स्टोरी साझा की है। हनी सिंह के संघर्ष को सुनकर टेरेंस लुईस, गीता कपूर और मलाइका अरोड़ा की आंखें नम हो गईं। 

india's best dancer trans woman contestant honey singh shared her struggle story, honey singh shared her struggle story on india's best dancer for being trans woman
हनी सिंह   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • इंडियाज बेस्ट डांसर के प्लेटफार्म पर हनी सिंह ने दी जबरदस्त परफॉर्मेंस।
  • ट्रांस वुमन हैं इंडियाज बेस्ट डांसर की कंटेस्टेंट हनी सिंह।
  • हनी सिंह के स्ट्रगल स्टोरी सुनकर इमोशनल हुए जजेस।

India's Best Dancer Contestant Honey Singh Struggle Story: छोटे पर्दे के पॉपुलर डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। वीकेंड पर टेलीकास्ट होने वाले इस डांस रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स अपने डांस परफॉर्मेंस से जजेस को हैरान कर देते हैं। ठीक ऐसा ही हुआ जब इंडियाज बेस्ट डांसर की कंटेस्टेंट हनी सिंह ने अपना परफॉर्मेंस दिया। हनी सिंह के जबरदस्त लटकों-झटकों ने टेरेंस लुईस, मलाइका अरोड़ा और गीता कपूर का दिल जीत लिया है। मगर, हनी सिंह के लिए इतने बड़े डांस रियलिटी शो पर परफॉर्म करना आसान नहीं था। जब हनी सिंह ने कैमरे के सामने अपनी स्ट्रगल स्टोरी साझा की तब जजेस समेत कंटेस्टेंट्स और दर्शकों की आंखें नम हो गईं। हनी सिंह ने बताया कि वह एक ट्रांस वुमन हैं और इस वजह से उन्हें अपनी जिंदगी में काफी कुछ सहना पड़ा है। 

हनी सिंह की अदाओं पर आया जजेस का दिल

इंडियाज बेस्ट डांसर 2 के मंच पर जब हनी सिंह ने बॉलीवुड के एवरग्रीन सॉन्ग मनमोहिनी पर डांस करना शुरू किया तब अपने पहले ही मूव से उन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया था। ‌हनी सिंह के मूव्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं, उनकी जबरदस्त अदाओं को देखकर जजेस अपना दिल हार बैठे हैं। खूबसूरत डांस परफॉर्मेंस के बाद हनी सिंह जजेस की फेवरेट बन गई हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

हनी सिंह ने सुनाई अपनी स्ट्रगल स्टोरी

हनी सिंह ने ट्रांस वुमन होने पर कहा की उन्हें खुद पर नाज है और उन्हें समाज की छोटी सोच से कोई फर्क नहीं पड़ता है। ट्रांस वुमन होने पर वह और उनका पूरा परिवार इस दुनिया के खिलाफ है। पूरी जिंदगी लोगों ने उन्हें सिर्फ रिजेक्ट किया है, लेकिन, वह खुद को एक्सेप्ट करती हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए डांस ही सब कुछ है और वह इसी फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती हैं। वह डांस के लिए जीती हैं और डांस के लिए मर भी सकती हैं। उनके लिए इंडियाज बेस्ट डांसर के प्लेटफार्म पर आना और इतने बड़े मंच पर डांस परफॉर्म करना आसान नहीं था। वह उम्मीद करती हैं कि डांस रियलिटी शो में उनका सफर बेहतरीन रहे और वह सब के दिलों में अपनी छाप छोड़ पाएं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर