International Women's Day: अनुपमा, इमली से लेकर जस्सी तक, ये हैं टीवी की पांच सबसे मजबूत महिला किरदार

Most Popular women characters: आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। 90 के दशक से लेकर अभी तक कई महिला प्रधान सीरियल बने हैं। जानिए टीवी के सबसे मजबूत महिला किरदार...

TV strongest women character
TV strongest women character 
मुख्य बातें
  • आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है।
  • कई भारतीय सीरियल में मजबूत महिला किरदार दिखाए गए हैं।
  • कई टीवी सीरियल में महिलाएं ही लीड रोल में हैं।

Most Popular women serial: आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। 90 के दशक से लेकर आज तक ज्यादातर इंडियन टेलिविजन में भी कई महिला प्रधान सीरियल बने हैं। स्टार प्लस का टीवी शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है। इसके अलावा भी कई सीरियल में महिलाएं भी लीड रोल में हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जानिए महिला प्रधान टीवी सीरियल के बारे में। 

अनुपमा सीरियल ऑन एयर होने के साथ ही टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन बना हुआ है। शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ध्यम आयु वर्ग की महिला के चरित्र को निभाती हैं, जिसने अपने परिवार की खातिर एक आदर्श पत्नी और मां बनने के लिए अपनी इच्छाओं का त्याग कर दिया। लेकिन पति के धोखे में आने के बाद वह अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने का फैसला करती हैं। यही नहीं, वह एक मजबूत बिजनेसवुमन और अनुज कपाड़िया की अच्छी दोस्त बनकर उन्हें सपोर्ट कर रही हैं। 

Watch Anupama Full Episode 1 Online in HD on Disney+ Hotstar

इमली 
स्टार प्लस के टीवी सीरियल इमली आदिवासी गांव की रहने वाली लड़की की कहानी हैं। उसे एक पत्रकार से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है और फिर वह अपने पति के यहां एक नौकरानी के रूप में काम करती है। वह एक ऐसी लड़की है जो अपनी गरीब पृष्ठभूमि के बावजूद शिक्षा प्राप्त करके जीवन में आगे बढ़ना चाहती है। घर में उसे मालिनी के षड़यंत्रों का भी सामना करना पड़ता है। स्टार प्लस के शो ने इमली के मजबूत रोल से सुंबुल तौकीर खान ने फैंस का दिल जीत लिया है।

Imli Serial: Imlie to find herself in danger

Also Read: मदर इंडिया, चक दे इंडिया से पिंक तक, हर महिला जरूर देखें ये पांच फिल्में

इशिता  
टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बते में दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया ने इशिता का रोल निभाया था। पेशे से डेंटिस्ट इशिता अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करती हैं। वो न सिर्फ अपने पति रमन के लिए समाज से सही-गलत की लड़ाई लड़ती है। इसके अलावा वह खुद के लिए स्टैंड लेती हैं। 

Yeh Hai Mohabbatein - Watch Episode 436 - Raman, Ishita On a Mission on Disney+ Hotstar

जस्सी जैसी कोई नहीं
साल 2003 में टीवी सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ काफी पॉपुलर हुआ था। सीरियल में मोना सिंह लीड रोल में थी। शो की कहानी एक ऐसी महिला की थी, जो दिखने में ज्यादा खूबसूरत तो नहीं थी। मगर दिमाग और मन काफी मजबूत था। जस्सी अपनी इंटेलीजेन्स के दम पर सबसे आगे निकल जाती हैं। सीरियल में जस्सी का मेकओवर सभी को पसंद आया था।

Jassi Jaissi Koi Nahin cast: How do the actors look now | The Times of India
 

शांति   
साल 1994 में दूरदर्शन पर आया टीवी सीरियल शांति मंदिरा बेदी के करियर के लिए एक टर्निंग प्वाइंट था। इसकी कहानी एक महिला पत्रकार के ईर्द-गिर्द घूमती थी। 

Shanti's character made me a stronger person, says Mandira Bedi - Hindustan Times

शांति मशहूर प्रोडक्शन हाउस के दो मालिक कामेश महादेवन और राज जी. जे. सिंह की बायोग्राफी लिखने के लिए उनके घर शांति मेंशन में जाती हैं।  शांति मेंशन में जाने के बाद वह सभी किरदारों के रहस्य खोलती हैं। इसके अलावा शांति के किरदार का अपना अतीत भी सामने आता है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर