Khatron Ke Khiladi 11: खतरों के खिलाड़ी में स्टंट करते नजर आएंगे महाभारत के कृष्ण सौरभ राज?

टीवी पर महाभारत सीरियल में कृष्ण की भूमिका में नजर आए सौरभ राज के जल्द स्टंट टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी-11 का हिस्सा बनने की चर्चा है।

Sourabh Raaj Jain
सौरभ राज जैन  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • खतरों के खिलाड़ी-11 का हिस्सा हो सकते हैं सौरभ राज
  • महाभारत में कृष्ण बने एक्टर के टीवी स्टंट रियलिटी शो में नजर आने की चर्चा
  • इससे पहले सामने आ चुके हैं कई नामचीन हस्तियों के नाम

खतरों के खिलाड़ी 11 भारत में सबसे पसंदीदा शो में से एक रहा है। रोहित शेट्टी इस शो की मेजबानी करते हैं और हर साल बिग बॉस के अंत के बाद, फैंस को खतरों के खिलाड़ी देखने को मिलता है। बिग बॉस 14 की शुरुआत 21 फरवरी को हो गई थी और तब से फैंस खतरों के खिलाड़ी की शुरुआत का इंतजार कर रहे हैं। संभावित कंटेस्टेंट के तौर पर कई नामी हस्तियों के नाम सामने आए हैं, जो खतरों के खिलाड़ी 11 का हिस्सा हो सकते हैं।

अब सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार, महाभारत अभिनेता सौरभ राज जैन इस साल शो का हिस्सा बनेंगे। जी हां, भगवान कृष्ण के रूप में लोगों को प्रभावित करने के बाद उन्होंने हाल ही में करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति की फिल्म क़ुबूल है 2.0 के साथ वेब स्पेस में शुरुआत करके डिजिटल डेब्यू किया था।

ऐसा लग रहा है कि खतरों के खिलाड़ी 11 का यह सीजन स्टार पॉवर से भरा होने वाला है, जिसमें अर्जुन बिजलानी, एजाज खान, वरुण सूद और अन्य जैसे सेलेब्स शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस बात शो की शूटिंग संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में होने जा रहा है। इससे पहले, अर्जुन बिजलानी ने पुष्टि की थी कि वह वास्तव में इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

अर्जुन ने आईएएनएस से कहा था, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं इस साहसिक यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे यकीन है कि यह एक यादगार अनुभव होगा। यह शो शारीरिक की तुलना में आपकी मानसिक तैयारी से ज्यादा जुड़ा हुआ है। मैंने पहले से ही इस पर काम करना शुरू कर दिया।'

बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक का नाम एक प्रतियोगी के रूप में सामने आया था हालांकि, उन्होंने शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था। इंस्टाग्राम लाइव चैट में रुबीना दिलाइक ने इन अफवाहों को स्पष्ट किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर