Satte Pe Satta Remake: सत्ते पे सत्ता के रीमेक में 'इश्कबाज' एक्टर की हुई एंट्री, बनेंगे ऋतिक रोशन के भाई

टीवी मसाला
Updated Sep 16, 2019 | 14:23 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सत्ते पे सत्ता का रीमेक इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म के लीड रोल के लिए ऋतिक रोशन का नाम सामने आ रहा है। अब खबर है कि इसमें टीवी सीरियल इश्कबाज के ये लीड एक्टर भी दिख सकते हैं।

Hrithik Roshan, Nakuul Mehta in Satte Pe Satta Remake
Hrithik Roshan, Nakuul Mehta  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सत्ते पे सत्ता में नजर आ सकते हैं नकुल मेहता
  • ऋतिक रोशन के भाई का निभाएंगे किरदार
  • फिल्म में फीमेल लीड को लेकर अब तक नहीं हुआ खुलासा

बॉलीवुड में काफी वक्त से रीमेक फिल्में बनाने का ट्रेंड चल रहा है। फिल्ममेकर फराह खान और रोहित शेट्टी भी सत्ते पे सत्ता के रीमेक को लेकर चर्चा में है। ओरिजिनल फिल्म जहां अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी नजर आए थे, वहीं रीमेक में अभी पूरी कास्ट के बारे में पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस बारे में कई नामों की चर्चा है, कहा जा रहा है कि बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन फिल्म में लीड रोल निभाएंगे। अब सत्ते पे सत्ता की कास्ट में टीवी के पॉपुलर एक्टर नकुल मेहता का भी नाम आ रहा है।

टीवी सीरियल इश्कबाज में शिवाय का किरदार निभा कर फेमस हुए नकुल मेहता कोई नया चेहरा नहीं है, उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे सत्ते पे सत्ता में ऋतिक के भाई का किरदार निभाएंगे। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन ये खबर नकुल के फैंस के लिए जरूर एक्साइटिंग होगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nakuulmehta) on

मालूम हो कि अभी तक फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं आया है। पहले इसके लिए दीपिका पादुकोण का नाम सामने आ रहा था। बाद में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के भी नाम आने लगे। अब देखना होगा कि फिल्म में हेमा मालिनी का किरदार किसे मिलता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@hrithikroshan) on

गौरतलब है कि सत्ते पे सत्ता साल 1982 में रिलीज हुई थी। ये 7 भाईयों की कहानी है, जिसमें अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी लीड रोल में नजर आए थे। ये एक कॉमेडी फिल्म है। वहीं ऋतिक की अगर बात करें तो इससे पहले वे फिल्म अग्निपथ में भी अमिताभ वाले कैरेक्टर में दिखे थे। ऋतिक जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म वॉर में नजर आने वाले हैं। इसमें फीमेल लीड में बेफिक्रे एक्ट्रेस वाणी कपूर हैं। वॉर 2 अक्टबूर 2019 को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर