बिकिनी पहने पानी के अंदर हॉट अवतार में दिखीं जेनिफर विगेंट, वीडियो हुआ वायरल

टीवी मसाला
Updated Sep 16, 2019 | 18:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

जेनिफर विगेंट छोटे पर्दे की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेज में शुमार हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे बिकिनी पहने अंडर वॉटर नजर आ रही हैं।

Jennifer Winget
Jennifer Winget  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जेनिफर विगेंट ने शेयर किया अंडर वॉटर वीडियो
  • ब्लू बिकिनी में जेनिफर का हॉट अवतार
  • 'बेहद 2' से टीवी पर फिर से आने को तैयार हैं जेनिफर विगेंट

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विगेंट छोटे पर्दे की सबसे चर्चित अदाकाराओं में से एक हैं। सोशल मीडिया पर भी जेनिफर काफी पॉपुलर हैं। इसी के जरिए वे फैंस को अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से अपडेट रखती हैं। जेनिफर के इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी स्टाइलिश फोटोज और वीडियोज से भरा पड़ा है।

हाल ही में जेनिफर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में वे अंडर वॉटर नजर आ रही हैं। यहां एक प्रिटेंड हॉल्टर नेक ब्लू बिकिनी में वे बेहद हॉट लग रही हैं। पानी के अंदर भी जेनिफर का कोई जवाब नहीं हैं। उनका ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। उनके फैन क्लब्स भी इसे शेयर कर रहे हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि जेनिफर ने भी इस अंडर वॉटर सेशन को काफी एंजॉय किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jennifer.kushal.love) on

आपको बता दें कि जल्द ही जेनिफर के पॉपुलर टीवी सीरियल बेहद का सीक्वल सीजन 2 आने वाला है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की थी। फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। पहले सीजन में जेनिफर, माया नाम के कैरेक्टर में दिखीं थीं। ये एक ग्रे कैरेक्टर था। इसमें कुशाल टंडन और अनेरी विजानी उनके साथ लीड रोल में थे। जेनिफर का ऐसा अवतार पहले कभी टीवी पर नहीं दिखा था, ऐसे में उनके माया के रोल को खूब पसंद किया गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jenniferwinget1) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jenniferwinget1) on

बेहद 2 में जेनिफर उसी किरदार में दिखेंगी, लेकिन बाकी पूरी कास्ट बदल दी जाएगी। एक वेबसाइट के मुताबिक इसमें मेल लीड में दो स्टार्स शिविन नारंग और सिद्धार्थ कार्निक नजर आएंगे। हालांकि सीरियल की टीम की तरफ से इसकी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर