Jhalak Dikhhla Jaa 2022: झलक दिखला जा 10 का कब आएगा फर्स्ट एपिसोड, जानें कंटेस्टेंट्स की फुल लिस्ट, प्रीमियर डेट सहित सभी डिटेल

Jhalak Dikhhla Jaa 2022 season 10 contestants full list: झलक दिखला जा-10 में इस बार करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेरी बतौर जज नजर आने वाली हैं। यहां जानें फर्स्ट एपिसोड की डेट, समय और फुल कंटेस्टेंट्स लिस्ट...

Jhalak dikhhla jaa 2022 JDJ contestants Jaudges fee and First Episode jhalak dikhhla jaa season 10 date
झलक दिखला जा-10। 
मुख्य बातें
  • झलक दिखला जा 10 की हो रही वापसी।
  • सीजन 10 में इन सितारों के बीच होगी टक्कर।
  • झलक दिखला जा 10 का प्रीमियर कहां देखें?

Jhalak Dikhhla Jaa 2022 season 10: रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। कलर्स टीवी के इस धमाकेदार शो में टीवी जगत की कई दिग्गज पर्सनैलिटी बतौर कंटेस्टेंट नजर आएगी। टेलीविजन जगत के गलियारों में शो की चर्चाएं जोरों पर हैं। झलक दिखला जा-10 में इस बार करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेरी बतौर जज नजर आने वाले हैं। तीनों ही शो को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। साथ ही जजेस ने झलक दिखला जा सीजन 10 की शूटिंग भी शुरू कर दी है। यहां जानें झलक दिखला जा-10 के फर्स्ट एपिसोड की डेट, समय और फुल कंटेस्टेंट्स लिस्ट...

झलक दिखला जा 10 का प्रीमियर कहां देखें? (Jhalak Dikhhla Jaa 10 Premier)
अगस्त का महीना लगभग बीच चुका है और अब इंतजार की घड़ियां वास्तव में खत्म ही होने वाली हैं! झलक दिखला जा 10 का प्रीमियर 3 सितंबर, 2022 को शनिवार रात 8 बजे होगा। पहले एपिसोड में शो के सभी सितारों की पहली झलक दिखाई जाएगी। झलक दिखला जा सीजन 10 वीकेंड पर यानि शनिवार और रविवार को टेलिकास्ट होगा। कलर्स टीवी पर झलक दिखला जा 10 के एपिसोड देख सकेंगे। साथ ही इसे दर्शक वूट पर ऑनलाइन भी देख सकेंगे। शो में आप अपने चहेते सितारों को डांस परफॉर्मेंस देते हुए देखेंगे। वहीं वीकेंड पर प्रतियोगियों को उनके डांस के लिए जजेस ना सिर्फ नंबर देंगे बल्कि एलिमिनेशन भी करेंगे। 

पढ़ें- इन हसीनाओं संग हर्षद चोपड़ा का खूब सुर्खियां में रहा ऑनस्क्रीन रोमांस, 2 एक्ट्रेस से अफेयर की भी आईं खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv)

सीजन 10 में इन सितारों के बीच होगी टक्कर
मनीष पॉल द्वारा होस्ट किए जा रहे 'झलक दिखला जा-10' की कंटेस्टेंट लिस्ट काफी तगड़ी है। इसमें रुबीना दिलाइक, निया शर्मा, नीति टेलर और धीरज धूपर से लेकर 'खतरों के खिलाड़ी 12' का हिस्सा रहे फैजल शेख का नाम भी शामिल है। इतना ही नहीं, शो में अनुपमा के एक्टर पारस कलनावत भी अपने डांस का जलवा दिखाते नजर आएंगे। 'इमली' के एक्टर गशमीर महाजनी, शिल्पा शिंदे, अमृता खानविल्कर, अली असगर, शेफ जोरावर कालरा और गुंजन सिन्हा भी शो में नजर आएंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv)

झलक दिखला जा 10 के जजेस की फीस (Jhalak Dikhhla Jaa 10 judges Fee)
झलक दिखला जा 10 को जज करने के लिए तीनों ही जज मोटी फीस वसूल रहे हैं। फिल्म मेकर और कई रिएलिटी शो के जज करण जौहर ने झलक दिखलाजा के छह से आठ सीजन तक को जज किया है। उन्होंने एक सीजन के लिए 10 करोड़ रुपए फीस चार्ज की है। माधुरी दीक्षित ने झलक दिखलाजा सीजन चार से लेकर सात तक जज किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माधुरी दीक्षित एक करोड़ रुपए प्रति एपिसोड फीस चार्ज करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों के अलावा नोरा फतेही भी शो को जज करने वाली हैं। नोरा इस शो की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। हालांकि, नोरा फतेही की फीस को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर